Farhan Akhtar And Ranveer Singh Clash: Ranveer Singh और फरहान अख्तर के बीच चलने वाला क्लैश अब इतना आगे बढ़ गया है कि ये रणवीर सिंह के करियर तक आ पहुंचा है। क्योंकि रणवीर के ऊपर इंडस्ट्री में बैन लगाए जाने की खबरे धीरे-धीरे सामने आ रही हैं, जिसने सभी को चौंका दिया है।
दरअसल, साल 2023 में Farhan Akhtar ने Don 3 की घोषणा की थी, जिसमें रणवीर सिंह को लीड रोल में कास्ट किया गया था। फिल्म की अनाउंसमेंट के बाद लंबे समय तक इसकी शूटिंग शुरू नहीं हो सकी थी। जिसके बाद रणवीर सिंह ने Dhurandhar की शूटिंग शुरू कर दी। ऐसे में 2025 में रिलीज हुई इस फिल्म ने रणवीर के करियर को नई ऊंचाईयां दी और फिर Dhurandhar 2 ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन करते हुए 1000 करोड़ क्लब में जगह बना ली।
Ranveer Singh News: रणवीर सिंह ने डॉन 3 से खुद को किया अलग
)
इसी सफलता के बीच खबर सामने आई कि रणवीर सिंह ने Don 3 से खुद को अलग कर लिया है। बताया गया कि फिल्म को लेकर उनके और मेकर्स के बीच क्रिएटिव मतभेद थे। हालांकि कुछ समय बाद ऐसा लगा कि दोनों साइड्स के बीच सुलह हो गई है, क्योंकि रणवीर को फरहान अख्तर की फिल्म 120 Bahadur की स्क्रीनिंग में देखा गया था। लेकिन बाद में साफ हो गया कि रणवीर अब इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं रहेंगे।
रणवीर के फिल्म छोड़ने के बाद विवाद और बढ़ गया। क्योंकि फरहान अख्तर की Excel Entertainment ने ये दावा किया कि एक्टर के अचानक पीछे हटने से कंपनी को भारी नुकसान हुआ है। प्रोडक्शन हाउस के मुताबिक फिल्म के प्री-प्रोडक्शन, शूटिंग प्लानिंग और शेड्यूलिंग पर पहले ही करोड़ों रुपये खर्च किए जा चुके थे। इसी वजह से रणवीर सिंह से 45 करोड़ रुपये हर्जाने की मांग की गई।
Farhan Akhtar News: फरहान अख्तर को समझनी होगी सिचुएशन

लेकिन ऐसे में एक सवाल ये भी खड़ा होता है कि फरहान अख्तर जो कि Excel Entertainment के ओनर हैं, उन्हें भी ये बात समझनी होगी कि जब लंबे समय तक शूटिंग शुरू नहीं की गई। तब रणवीर सिंह के पास ये ऑप्शन था कि वो किसी दूसरी फिल्म की शूटिंग के लिए चले जाएं। ऐसे में Don 3 की शूटिंग शुरू ना हो पाने की वजह से अगर रणवीर सिंह के पास धुंरधर के अलावा और भी प्रोजेक्ट्स आ गए तो वो पहले उन्हें कम्पलीट करेंगे। हालांकि फरहान का ये मानना है कि रणवीर को उनके बाकी प्रोजेक्टस छोड़कर पहले उनकी फिल्म को कम्पलीट करना चाहिए।
अगर फरहान अख्तर के करियर की बात करें तो वो वैसे भी कुछ ही बेहतर फिल्में दे पाएं है, वरना बाकी फिल्मी करियर तो उनका फ्लॉप ही रहा है। इसके अलावा वो फिल्म इंडस्ट्री में Excel Entertainment प्रोडक्शन हाउस के जरिए ही अपना करियर जिंदा रख पाए हैं। तो ऐसे में रणवीर सिंह के एक्टिंग करियर को खुद की सेल्फिशनेस के लिए दाव पर लगवा देना इस केस में कही से भी समझदारी दिखाई नहीं देती है।
Farhan Akhtar And Ranveer Singh Clash: रणवीर सिंह की टीम ने दिया बयान

हालांकि इस पूरे विवाद के बाद रणवीर सिंह की टीम का भी एक बयान सामने आया है। टीम ने कहा है कि एक्टर इंडस्ट्री और Don फ्रेंचाइजी का पूरा सम्मान करते हैं और उन्होंने जानबूझकर इस मामले पर चुप्पी बनाए रखी है। बयान में कहा गया है कि रणवीर ऐसे मुद्दों को शांति और सम्मान के साथ सुलझाने में विश्वास रखते हैं। फिलहाल उनका पूरा ध्यान अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर है। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि क्या आगे चलकर यह विवाद खत्म होगा और रणवीर सिंह पर लगा बैन हटाया जाएगा या नहीं।
Read More: Drishyam 3 ने वर्ल्ड वाइड मचाया तहलका, बॉक्स ऑफिस पर शतक लगाकर फिल्म ने रचा इतिहास


Download Android App
Download iOS App




