बॉक्सर बने फरहान

Summary :

NULL

मुंबई : बॉलीवुड के जाने माने फिल्मकार फरहान अख्तर अपने आणि वाली फिल्म में बॉक्सर का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं। फरहान अख्तर एक और स्पोर्ट्स फिल्म का हिस्सा बनने जा रहे हैं। वे मोहित सूरी की फिल्म में बॉक्सर का किरदार निभाएंगे। इस फिल्म की कहानी पिता-पुत्र के रिश्ते पर आधारित है। फरहान अख्तर इससे पहले राकेश ओमप्रकाश मेहरा की भाग मिल्खा भाग में एक एथलीट की भूमिका निभा चुके हैं।

इस फिल्म की कहानी पिता-पुत्र के भावनात्मक रिश्ते को बयां करेगी। फरहान ने इस फिल्म के लिए अपनी बॉडी पर काम करना शुरू कर दिया है। इसके अलावा वे दूसरी तैयारियां भी कर रहे हैं। कहानी को दो हिस्सों में बांटा जाएगा। पहले भाग में फरहान बेटे का किरदार निभाएंगे और बाद में अपने युवा बच्चे के पिता का। मोहित सूरी ने स्वयं इस बात की पुष्टि की है और कहा है कि वे स्वयं ही फिल्म को निर्देशित करेंगे। उनका कहना है गोल्डी बहल और उन्होंने फरहान से अपनी पटकथा के साथ मुलाकात की।

कहानी फरहान को पसंद आई है। मोहित अब ऐसे अभिनेता की तलाश कर रहे हैं जो पर्दे पर फरहान के पुत्र का किरदार अभिनीत कर सके। अपनी इस फिल्म के बारे में उनका कहना है कि यह एक ओरिजनल स्टोरी है। मोहित सूरी ने कहा यह 1979 में आई हॉलीवुड फिल्म ”द चैम्प” से थोड़ी मिलती है। यह कहानी मेरे पिता के साथ रिश्तों के बेहद करीब है। जब मैं 8 साल का था, तब मेरी मां गुजर गई थीं। इसके बाद मुझे पिता ने पाला। यह एक 36 साल के सिंगल पैरेंट के संघर्ष की कहानी है।”

Desk Team