Bigg Boss 19: कश्मीर की ब्यूटी Farhana Bhatt शो के दूसरे ही दिन Bigg Boss के घर हुई बेघर

Summary :

टीवी के सबसे पॉपुलर और कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो Bigg Boss 19 ने अपने दर्शकों को पहले ही दिन बड़ा झटका दे दिया। शो का आगाज़ रविवार 24 अगस्त से हुआ और जैसे ही सभी 16 कंटेस्टेंट घर में पहुंचे, उसी समय से हलचल शुरू हो गई। जहां एक ओर घर में नोकझोंक और गुटबाजी का माहौल बनने लगा, वहीं मेकर्स ने पहले ही दिन ऐसा ट्विस्ट दिखा दिया जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी। पहला दिन और शॉकिंग एविक्शन इस सीज़न का थीम “घरवालों की सरकार” रखा गया है। इसके चलते इस बार कंटेस्टेंट को ही यह ताकत दी…

Bigg Boss 19 first eviction

टीवी के सबसे पॉपुलर और कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो Bigg Boss 19 ने अपने दर्शकों को पहले ही दिन बड़ा झटका दे दिया। शो का आगाज़ रविवार 24 अगस्त से हुआ और जैसे ही सभी 16 कंटेस्टेंट घर में पहुंचे, उसी समय से हलचल शुरू हो गई। जहां एक ओर घर में नोकझोंक और गुटबाजी का माहौल बनने लगा, वहीं मेकर्स ने पहले ही दिन ऐसा ट्विस्ट दिखा दिया जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी।

पहला दिन और शॉकिंग एविक्शन

इस सीज़न का थीम “घरवालों की सरकार” रखा गया है। इसके चलते इस बार कंटेस्टेंट को ही यह ताकत दी गई है कि वे तय करें कि किस सदस्य को शो से बेघर करना है। इसी थीम के चलते रविवार को घर में शॉकिंग एविक्शन देखने को मिला। जम्मू-कश्मीर से आई कंटेस्टेंट फरहाना भट्ट (Farhana Bhatt) को बाकी सदस्यों ने बाहर करने का फैसला लिया।

Bigg Boss 19 first eviction farhana khan

बता दें कि शुरुआत में चर्चा मृदुल तिवारी को लेकर हुई थी क्योंकि वे बेडरूम में न सोने की वजह से निशाने पर आए थे। लेकिन बाद में घरवालों ने एकमत होकर फरहाना को बाहर करने का फैसला किया। उनका मानना था कि फरहाना पहले दिन से ही बाकी सदस्यों से जुड़ने में नाकाम रहीं और टीम का हिस्सा नहीं बन पाईं।

सीक्रेट रूम में पहुंची फरहाना

हालांकि, यहां कहानी में सबसे बड़ा ट्विस्ट तब सामने आया, जब घर से बेघर की गईं फरहाना (Farhana Bhatt) को असल में बाहर नहीं निकाला गया, बल्कि उन्हें सीक्रेट रूम में भेज दिया गया। इस सीक्रेट रूम से फरहाना घरवालों की हर गतिविधि और बातचीत पर नजर रख रही हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर फरहाना की ओर से एक पोस्ट भी सामने आई, जिसमें लिखा था “घरवालों ने फरहाना को चुप कराने की कोशिश की, लेकिन निडर आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता। सीक्रेट रूम से वह हर शब्द और हर चेहरे को देख रही है। वापसी पर उनके जवाब से घरवाले चौंक जाएंगे।”

farhana bhatt

इससे साफ है कि फरहाना अभी खेल से बाहर नहीं हुई हैं। बल्कि, सीक्रेट रूम में रहकर उन्हें बाकी कंटेस्टेंट के व्यवहार को समझने और रणनीति बनाने का मौका मिल रहा है। अगर वह वापसी करती हैं, तो घर में दुबारा वापसी करती यही तो उनकी गेम स्ट्रैटजी और मजबूत हो सकती है।

कुनिका और फरहाना

सीक्रेट रूम में जाने से पहले फरहाना (Farhana Bhatt) का घर में कुनिका के साथ विवाद भी सुर्खियों में रहा। दरअसल, किचन में नाश्ता बनाते समय फरहाना ने अंडा बनाया और इस दौरान किचन में थोड़ी गंदगी फैला दी। इस पर कुनिका ने उन्हें सफाई करने के लिए कहा, लेकिन फरहाना ने झुंझलाते हुए जवाब दिया कि वह आज तो सफाई कर लेंगी, लेकिन आगे से यह काम नहीं करेंगी।

यही बात दोनों के बीच बहस का कारण बनी और कुनिका काफी नाराज़ हो गईं। हालांकि मामला ज्यादा बढ़ा नहीं, लेकिन यही झगड़ा दोनों के बीच ठंडी जंग (कोल्ड वॉर) की शुरुआत बन गया। अब देखना होगा कि फरहाना की वापसी के बाद यह टकराव किस मोड़ पर जाता है।

Bigg Boss 19

शो में और क्या है खास

Bigg Boss 19 में हर सीज़न की तरह इस बार भी दर्शकों को एंटरटेनमेंट, ड्रामा और अनएक्सपेक्टेड ट्विस्ट देखने को मिलने है। सलमान खान की मेज़बानी और कंटेस्टेंट्स की टकराहट पहले ही दिन से दर्शकों को बांधने लगी है। वहीं फरहाना का सीक्रेट रूम वाला एंगल शो की कहानी को और एक्साइटेड बना रहा है। पहले ही दिन हुए शॉकिंग एविक्शन और ट्विस्ट ने साफ कर दिया है कि इस बार मेकर्स कोई भी मौका हाथ से जाने नहीं देंगे। आने वाले एपिसोड्स में फरहाना की वापसी और उनके नए अंदाज़ को देखना बेहद दिलचस्प होगा।

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 19 Drama: घर में हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा, Baseer-Kunickaa का झगड़ा सातवें आसमान पर

Yashika Jandwani