ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की एक्शन एडवेंचर फिल्म फाइटर रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। लोगों के बीच भी फिल्म को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मूवी ने एडवांस बुकिंग से ही अच्छी कमाई कर ली है। हालांकि, इस बीच फाइटर को लेकर एक बुरी खबर सामने आई है।
खाड़ी देशों में बैन हुई फाइटर
फाइटर की रिलीज को खाड़ी देशों में रोक दिया है। इस खबर ने मेकर्स को तगड़ा झटका दे दिया है। दरअसल, द गल्फ को-ऑपरेशन काउंसिल में बहरैन, कुवैत, कतर, सऊदी अरब, ओमान और यूनाइटेड अरब अमीरात जैसे देश शामिल हैं। इनमें से कई देशों में बॉलीवुड की फिल्मों को काफी पसंद किया जाता रहा है। लेकिन, अब पांच बड़े खाड़ी देशों ने ऋतिक और दीपिका की फिल्म फाइटर को बैन कर दिया है। सिर्फ यूएई में ही फाइटर रिलीज हो पाएगी, जहां के सेंसर बोर्ड ने इसे PG15 रेटिंग के साथ पास किया है। ये खबर मेकर्स के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है।
ये है फिल्म बैन करने की वजह
फिल्म बिजनेस एक्सपर्ट गिरीश जोहर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, एक सेटबैक है, फाइटर को मिडल ईस्ट क्षेत्रों ने थिएट्रिकल रिलीज के लिए ऑफिशियली बैन कर दिया है, सिर्फ UAE ही PG15 रेटिंग के साथ इसे रिलीज करेगा। हालांकि अभी तक खाड़ी देशों में फिल्म के बैन के पीछे की वजह सामने नहीं आई है। लेकिन कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के सब्जेक्ट के कारण गल्फ देशों में इसे बैन किया जा रहा है।
बैन से फिल्म को होगा नुकसान
गौरतलब है कि भारतीय फिल्मों को खाड़ी देशों में खूब पसंद किया जाता है। मिडल ईस्ट के ये देश इंडियन फिल्मों के लिए के अच्छी मार्केट साबित होते आए हैं। लेकिन अब ‘फाइटर’ जैसी ग्रैंड फिल्म के लिए एक बड़ी मार्किट कम हो गई है, इससे फिल्म की कमाई पर असर तो होगा ही। रिपोर्ट्स के हिसाब से, ‘फाइटर’ का बजट 250 करोड़ रुपये के करीब बताया गया है। ऐसे में फिल्म का गल्फ देश में रिलीज ना होना कमाई पर प्रभाव डालेगा। इस कारण ये खबर मेकर्स के लिए किसी बड़े झटके से कम साबित नहीं हुई है।
इसपर आधारित है फिल्म की कहानी
बता दें, फाइटर’ का डायरेक्शन सिद्धार्थ आनंद ने किया है, जो पठान और वॉर जैसी एक्शन फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। फिल्म में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के साथ अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर, संजीदा शेख और अक्षय ओबेरॉय भी है। फिल्म फाइटर की कहानी वायुसेना के फाइटर पायलट्स की है, जो पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों के एक ठिकाने को खत्म करने के मिशन पर हैं। इस फिल्म की कहानी बालाकोट एयरस्ट्राइक पर बेस्ड है।


Download Android App
Download iOS App







