25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर स्टारर मेगा-बजट फिल्म ‘फाइटर’ को दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है। फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ऊंची उड़ान भर रहीं है। रिलीज के पहले दिन अच्छी ओपनिंग करने के बाद फिल्म की गणतंत्र दिवस (दूसरे दिन) के मौके पर धुआंधार एडवांस बुकिंग हुई थी और प्री-सेल में इसने 14 करोड़ के करीब कलेक्शन कर लिया था। इसी के साथ ‘फाइटर’ ने रिलीज के दूसरे दिन छप्परफाड़ कमाई। आइए फिल्म के पहले दिन की कमाई और एडवांस बुकिंग के बारे में जानते है।
पहले दिन का कलेक्शन
देशभक्ति की भावना के साथ ही रोमांस और एरियल एक्शन के जबरदस्त तड़के वाली फिल्म ‘फाइटर’ का क्रेज दर्शको के बीच पहले दिन ही देखा गया। ऐसे में भारत बॉक्स ऑफिस पर फिल्म फाइटर के पहले दिन की कमाई की बात करे तो फिल्म ने 22.5 करोड़ की कमाई देशभर में की। वहीं वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने पहले ही दिन 35 करोड़ की कमाई की। विदेश में इस फिल्म ने पहले दिन 8 करोड़ का कलेक्शन किया है और इंडिया में ग्रॉस कलेक्शन 27.00 करोड़ रहा है।
दूसरे दिन की कमाई
वहीं फिल्म के दूसरे दिन यानी शुक्रवार की कमाई की बात करे तो इसने ओपनिंग डे से ज्यादा कमाई दूसरे दिन की है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे दिन 39.00 करोड़ का कलेक्शन किया। कुल मिलाकर इस फिल्म ने दो दिनों में देशभर में 61.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘फाइटर’ का बजट 250 करोड़ रुपये के करीब है, ऐसे में दो दिन में ही इतनी कमाई मेकर्स के लिए गुड न्यूज है।
तीसरे दिन की एडवांस बुकिंग
बता दें, रिलीज के पहले दिन के लिए ‘फाइटर’ के 8 करोड़ के करीब प्री टिकट सेल हुई थी। वहीं दूसरे दिन गणतंत्र दिवस की छुट्टी के मौके पर फिल्म के एडवांस बुकिंग कलेक्शन में भारी इजाफा होते हुए इसने 14 करोड़ के करीब प्री टिकट सेल से कलेक्शन किया। वहीं अब फिल्म के तीसरे दिन की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट भी आ गई है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म फाइटर ने एडवांस बुकिंग में 9 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि फिल्म इस वीकेंड पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है।


Download Android App
Download iOS App






