अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी सलमान खान और कैटरीना कैफ की जोड़ी वाली फिल्म ‘भारत’ ईद के अवसर पर पांच जून को प्रदर्शित हुयी है। भारत ने पहले वीकेंड के दौरान 95 करोड़ से अधिक की कमाई की थी।

सलमान खान-कैटरीना कैफ की जोड़ी वाली फिल्म भारत बॉक्स ऑफिस पर जोरदार कमाई कर रही है। फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। फिल्म ने चौथे दिन करीब 27 करोड़ और पांचवे दिन 27.90 करोड़ की कमाई की। छठे दिन सोमवार से फिल्म की कमाई में भारी गिरावट आई है।

फिल्म ने सोमवार को सिर्फ 9.20 करोड़ और मंगलवार को 8.0 करोड़ रुपए ही कमाए हैं। इसी के साथ फिल्म का भारत का कुल कलेक्शन 167.60 करोड़ हो गया है। फिल्म भारत के लिए अगला हफ्ता काफी फायदेमंद साबित होने वाला है क्योंकि अगले हफ्ते कोई बड़ फिल्म रिलीज नहीं हो रही है।

ऐसे में ‘भारत’ ज्यादा से ज्यादा दर्शक अपनी तरफ खींचने में कामयाब हो सकती है। फिल्म की धमाकेदार कमाई को देखते हुए ये भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म अगले कुछ ही दिन में 200 करोड़ का आंकड़ आसानी छू सकती है।

सलमान ने फिल्म ‘भारत’ में कुछ हटकर करने की कोशिश की है। फिल्म ‘भारत’ न सिर्फ एक शख्स की कहानी है बल्कि इसके जरिये देश के बदलते स्वरूप और इसकी आत्मा की बात भी कही गई है।

फिल्म की कहानी एक ऐसे परिवार की कहानी है जो भारत-पाक विभाजन में अलग हो जाता है। फिल्म ‘भारत’ को ओवरसीज मिलाकर 6000 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है।

यह फिल्म कोरियाई फिल्म ओड टू माय फादर का रीमेक है। फिल्म में सलमान खान और कैटरीना कैफ के अलावा दिशा पाटनी, तब्बू, सुनील ग्रोवर और जैकी श्रॉफ की भी अहम भूमिकायें है।


Download Android App
Download iOS App



