बाहुबली और बाहुबली 2, ये दो ऐसी फिल्में थीं जिसने प्रभास को पैन इंडिया स्टार बना दिया। इस फिल्म से प्रभास के फिल्मी करियर को जो टर्निंग पॉइंट मिला उसका जलवा और चर्चे तो हम सभी ने देखे। और अब बीते कुछ समय से वो लगातार अपनी अपकमिंग फिल्म आदिपुरुष को लेकर खबरों मे चल रहे हैं।
.jpg)
पहले भी इस फिल्म को विवादों का सामना करना पड़ गया था। वहीं अब इस फिल्म से हाल ही में पवनपुत्र हुनमान का नया पोस्टर सामने आने के बाद फिल्म फिर से विवादों में घिर गई। इसी बीच प्रभास की आगामी फिल्म सालार की रिलीज डेट भी सामने आ गई है।

सालार प्रभास के करियर की एक ऐसी फिल्म है, जिसका लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। लोगो के बीच ये फिल्म और इसकी स्टोरी जानने का क्रेज़ बेहद ज़्यादा हैं। पहले तो ये फिल्म सितंबर में रिलीज होने वाली थी। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में ऐसा कहा जा रहा था कि इसके डेट में बदलाव हो सकता है। हालांकि मेकर्स की तरफ से एक वीडियो जारी करते हुए सालार की रिलीज डेट बताई गई है।
कब फिल्मी परदे पर उतरेगी सालार

मेकर्स ने जो वीडियो जारी किया है, उसमें प्रभास को सबसे हिंसक आदमी बताया गया है. वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया, “आपके दिमाग को उड़ाने फुल पैकेज के साथ सबसे हिंसक आदमी जल्द आ रहा है.” बता दें, यह फिल्म 28 सितंबर को रिलीज होगी।
सालार में प्रभास एक अलग अवतार में नजर आने वाले हैं। वहीं जो लोग इस फिल्म का इंतजार कर कर रहे हैं, इस रिलीज डेट ने उन सभी की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म होने वाली है, जिसमें प्रभास के साथ श्रुति हसन नजर आएंगी।
कब रिलीज हो रही है आदिपुरुष?

गौरतलब, सालार से पहले आदिपुरुष फिल्मी पर्दो पर जलवे बिखेरती दिखेगी। ये फिल्म 16 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं। हालांकि यह फिल्म रिलीज के पहले से ही लगातार काफी विवादों में चल रही है। इसमें प्रभास के साथ कृति सेनन और सैफ अली खान जैसे सितारे मुख्य भूमिका में दिखने वाले हैं।


Download Android App
Download iOS App



