फिल्म टोटल धमाल की रिलीज़ को दो हफ्ते हो चुके है और बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कलेक्शन शानदार तरीके से जारी है। बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अब तक 132 करोड़ से ऊपर की कमाई कर ली है। उम्मीद है फिल्म जल्द ही 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी।
टोटल धमाल के बाद बॉक्स ऑफिस पर लुका छिपी और सोन चिड़िया जैसी फ़िल्में भी रिलीज़ हुई पर इन्होने टोटल धमाल की कमाया पर ज्यादा असर नहीं डाला और फिल्म सोमवार से शुक्रवार के स्लॉट में अच्छी कमाई पर टिकी रही।
फिल्म टोटल धमाल को सिंगल स्क्रीन्स पर अच्छा रिस्पांस मिल रहा है वहीँ फॅमिली मूवी होने की वजह से वीकेंड्स पर भी टोटल धमाल के दर्शकों में कोई खास कमी नहीं आयी।
इस शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर दो नयी फ़िल्में रिलीज़ हुई है जिसमे से एक है हॉलीवुड की कैप्टन मार्वल और अमिताभ बच्चन – तापसी पन्नू की बदला। अब दर्शकों के सामने फिल्म देखने के लिए 4 विकल्प है।
बॉक्स ऑफिस विश्लेषकों के अनुसार अब फिल्म टोटल धमाल की कमाया धीमी पड़ सकती है पर फिल्म 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। पहले उम्मीद की जा रही थी की फिल्म 175 से 200 करोड़ का बिज़नेस कर सकती है पर छुट्टियां न होने और परीक्षाओं का असर फिल्म की कमाई पर पड़ा है।
आपको बता दें फिल्म टोटल धमाल अजय देवगन की दूसरी सबसे ज्यादा कमाया वाली फिल्म बन चुकी है। इससे पहले फिल्म सिंघम ने 141 करोड़ का कलेक्शन किया था जो अजय देवगन के करियर की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म है।
फिल्म इन्दर कुमार के निर्देशन में बानी फिल्म टोटल धमाल में अजय देवगन सहित , माधुरी दीक्षित , अनिल कपूर , अरशद वारसी , रितेश देशमुख और ईशा गुप्ता जैसे कलाकार है।


Download Android App
Download iOS App









