फिल्म पुष्पा से जबरदस्त पॉपुलैरिटी हासिल करने वाली एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का जादू अब लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। साउथ इंडस्ट्री से निकलकर अब बॉलीवुड में अपना सिक्का जमाने वाली रश्मिका अपने करियर के शुरुआत में बतौर मॉडल थी, तब वह महज 20 साल की थी। इसके अलावा तब उन्होंने कई विज्ञापनों में भी काम किया था।

पहली ही फिल्म हुई हिट
इसके बाद एक्ट्रेस ने फिल्म किरिक पार्टी के जरिये फिल्मों का रुख किया। जिसका बजट तकरीबन 4 करोड़ बताया जाता है और मीडिया रिपोर्ट्स में इसकी कुल कमाई 50 करोड़ से भी ज्यादा बताई जाती है। खास बात उनकी पहली ही डेब्यू फिल्म ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। इसके अलावा रश्मिका को इस फिल्म के लिए बेस्ट फीमेल डेब्यू एक्ट्रेस के अवॉर्ड से भी नवाजा गया था।

इन दो फिल्मों से बदली किस्मत
फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री कर लेने के बाद रश्मिका मंदाना ने दो फिल्में ‘अंजनी पुत्र’ और ‘चमक’ साइन की जिसके बाद से एक्ट्रेस आगे बढ़ती गई और उन्होंने फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। इन दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर काफी तगड़ी कमाई की। जबकि इसके बाद एक्ट्रेस ने अपनी पहली तेलुगू फिल्म ‘चलो’ में नागा चैतन्य के साथ काम किया। लोगों ने दोनों की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया साथ ही फिल्म को भी अच्छा खासा रिस्पांस भी मिला।

रश्मिका मंदाना का नाम उस समय चर्चा का विषय बना जब एक्ट्रेस ने साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा संग मिलकर फिल्म गीता गोविंदम में काम किया। फिल्म साल 2018 में रिलीज की गई थी। फिल्म में विजय और उनकी जोड़ी को दर्शकों का खूब प्यार मिला, वहीं फिल्म में दोनों का लिपलॉक सीन जमकर चर्चा में छाया रहा था। जहां फिल्म का कुल बजट 5 करोड़ था तो फिल्म ने 130 का बिजनेस कर लिया था।

इसके बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की जोड़ी फिर से साल 2019 में देखने को मिली तब इन्होंने साथ में फिल्म ‘डियर कॉमरेड’ में काम किया। इसमें भी दोनों की लव केमिस्ट्री लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही। फिल्म भले ही खास जादू नहीं दिखा पायी हो लेकिन दोनों की जोड़ी टॉप पर रही। साल 2020 में अदाकारा ने महेश बाबू के साथ ‘सरिलरु नीकेवरु’ में काम किया। रश्मिका की ये मूवी भी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी।रिपोर्ट्स की मानें तो इसने 50 दिन में 2.64 बिलियन की ताबड़तोड़ कमाई की थी।

‘पुष्पा’ से हुई मशहूर
वहीं इन सब फिल्मों के अलावा साल 2021 में तो जैसे मानों रश्मिका मंदाना की किस्मत ही पलट गई हो। जी हां, कोरोना काल में धमाकेदार शुरुआत हुई जब रश्मिका की फिल्म ‘पुष्पा’ रिलीज की गई। यही वो फिल्म रही जो साल 2021 में कमाई के मामले में पहले नंबर पर छाई रही। इस फिल्म में उन्होंने अल्लू अर्जुन के साथ काम किया था। मूवी ने भारत में 23 दिन में 250 करोड़ का कारोबार किया था।

बताते चले साउथ इंडस्ट्री में अपने अभिनय के दम पर कोहराम मचाने वाली रश्मिका मंदाना अब बॉलीवुड में भी अपने पैर जमाने को पूरी तरह से तैयार है। आने वाले समय में वो ‘मिशन मजनू’ और ‘गुड ब्वॉय’ जैसी फिल्मों में काम करती नजर आएंगी।


Download Android App
Download iOS App



