मशहूर टीवी और फिल्म अभिनेता शहबाज खान के ऊपर एक किशोरी ने कथित रूप से छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है। अभी तक की प्राप्त जानकारी के अनुसार युवती ने मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की है और पुलिस ने अभिनेता के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 और 509 के तहत मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
.jpg)
शहबाज खान ‘फिर लौट आई नागिन’, चंद्रकांता, बेताल पच्चीसी जैसे कई हिट टीवी सीरियलों में काम आकर चुके है और साथ ही फिल्मों में ज्यादातर नेगटिव किरदारों में नजर आते है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।
.jpg)
न्यूज़ एजेंसी के ट्वीट में लिखा है , ‘मुंबई: ओशिवारा पुलिस स्टेशन में अभिनेता शहबाज खान के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है। IPC की धारा 354 (महिला या पुरुष को उसकी शील भंग करने के इरादे से हमला या आपराधिक बल) और 509 (शब्द, इशारा या किसी महिला की विनम्रता का अपमान करने का इरादा) के तहत दर्ज की गई एफआईआर। जांच की जा रही है।’
.jpg)
53 साल के शहबाज खान प्रसिद्ध क्लास्किल सिंगर उस्ताद आमिर खान के बेटे हैं। शहबाज का असली नाम हैदर खान है और वो मूल रूप से इंदौर, मध्य प्रदेश के रहने वाले है। शहबाज ने साल 1989 में ‘द स्वॉर्ड और टीपू सुलतान’ से अपने करियर की शुरुआत की थी।
.jpg)
इसके बाद उन्होंने चंद्रकांता, युग, अफसर बिटिया, कर्मफल दाता शनि, द ग्रेट मराठा जैसे कई टीवी सीरियलों में अहम भूमिका निभाई है। लम्बे समय से इंडस्ट्री में काम कर रहे शहबाज खान कई नामी गिरामी फिल्मस्टार्स के साथ भी स्क्रीन शेयर कर चुके है।
.jpg)
अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म ‘मेदर खान’, सैफ अली खान की फिल्म ‘एजेंट विनोद’ और सनी देओल के साथ फिल्म ‘द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाए’ में शहबाज नेगटिव किरदार निभा चुके है।



Download Android App
Download iOS App



