अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के भारत दौरे को लेकर PM मोदी ने जताई उत्सुकता, बोले-यादगार होगा स्वागत

Summary :

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी 24 फरवरी को दो दिवसीय भारत दौरे पर आएंगे। इस बात की पुष्टि व्हाइट हाउस ने मंगलवार को एक वक्तव्य जारी कर की।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप के साथ दो दिवसीय दौरे के लिए भारत आ रहे है। राष्ट्रपति ट्रंप अपने इस दौरे के लिए काफी उत्साहित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उनके स्वागत को लेकर उत्सुक है। प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप के दौरे को लेकर आज ट्वीट किया। 
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट में लिखा, इस बात से बेहद प्रसन्नता है कि अमेरिकी राष्ट्पति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप 24 और 25 फरवरी को भारत का दौरा करेंगे। भारत हमारे सम्मानित अतिथियों का एक यादगार स्वागत करेगा। उन्होंने लिखा, यह यात्रा एक बहुत ही खास है और यह भारत-अमेरिका मित्रता को और मजबूत बनाने में एक लंबा रास्ता तय करेगी। 


एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, भारत और अमेरिका लोकतंत्र और बहुलवाद के लिए एक साझा प्रतिबद्धता साझा करते हैं। हमारे देश व्यापक रूप से कई मुद्दों पर सहयोग कर रहे हैं। हमारे राष्ट्रों के बीच मजबूत दोस्ती न केवल हमारे नागरिकों के लिए बल्कि पूरी दुनिया के लिए अच्छी तरह से उभरती है।


बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी 24 फरवरी को दो दिवसीय भारत दौरे पर आएंगे। इस बात की पुष्टि व्हाइट हाउस ने मंगलवार को एक वक्तव्य जारी कर की। व्हाइट हाउस की ओर से जारी वक्तव्य के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति और उनकी पत्नी नई दिल्ली और अहमदाबाद जाएंगे। 

भारतीय प्रधानमंत्री मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच इस सप्ताहांत में फोन पर बातचीत हुई जिसमें दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति जताई कि यह दौरा भारत-अमेरिका के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के अलावा दोनों देशों के लोगों के बीच संबंधों को बेहतर बनाएगा। 

Desk Team