वेब सीरिज Lukkhe ने बढ़ाई Yograj Singh की मुश्किलें, जानें क्यों हुआ युवराज सिंह के पिता पर केस?

Summary :

FIR On Yograj Singh: पूर्व क्रिकेटर Yuvraj Singh के पिता Yograj Singh एक नए विवाद में फंस गए हैं। क्योंकि उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग उठी है, चंडीगढ़ के एक वकील ने इस मामले में एसएसपी को शिकायत दी है। यह विवाद नई वेब सीरीज Lukkhe से जुड़ा हुआ है, जो 8 मई को Amazon Prime Video पर रिलीज हुई थी। Lukkhe Series Controversy: लुक्खे वेब सीरिज को लेकर हुआ विवाद Punjab Human Rights Commission takes suo motu notice of a viral video and audio clip involving Yograj Singh pic.twitter.com/M367xx84ev — ANI (@ANI) May 14, 2026 इस सीरीज…

FIR On Yograj Singh: पूर्व क्रिकेटर Yuvraj Singh के पिता Yograj Singh एक नए विवाद में फंस गए हैं। क्योंकि उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग उठी है, चंडीगढ़ के एक वकील ने इस मामले में एसएसपी को शिकायत दी है। यह विवाद नई वेब सीरीज Lukkhe से जुड़ा हुआ है, जो 8 मई को Amazon Prime Video पर रिलीज हुई थी।

Lukkhe Series Controversy: लुक्खे वेब सीरिज को लेकर हुआ विवाद

इस सीरीज का निर्देशन हिमांक गौर ने किया है। सीरीज की कहानी पंजाब के रैप कल्चर, ड्रग्स, अपराध और सिस्टम की कमजोरियों के इर्द-गिर्द घूमती है। इस सीरीज में रैपर King ने अपना एक्टिंग डेब्यू किया है। इसके अलावा Raashii Khanna, Palak Tiwari, Lakshyaveer Saran और Shivankit Singh Parihaar भी इसमें नजर आ रहे हैं।

Yograj Singh News: योगराज सिंह ने किया अभद्र भाषा का इस्तेमाल

FIR On Yograj Singh
FIR On Yograj Singh (Source: Social Media)

वकील उज्जवल भसीन ने ये आरोप लगाया है कि योगराज सिंह ने सीरीज में महिलाओं के लिए बेहद अभद्र और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में इस्तेमाल की गई भाषा इतनी खराब है कि उसे दोहराना भी मुश्किल है। उनका कहना है कि ऐसी भाषा समाज और महिलाओं के सम्मान के खिलाफ है।

Yograj Singh: सवालों के घेरे में आए योगराज सिंह

FIR On Yograj Singh
FIR On Yograj Singh (Source: Social Media)

वकील ने अपनी शिकायत में मांग की है कि योगराज सिंह के साथ-साथ सीरीज के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर्स के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि अगर कोई महिला या परिवार इस तरह की भाषा सुने, तो उन्हें शर्मिंदगी महसूस होगी। अपनी बात जारी रखते हुए उन्होंने आगे कहा कि योगराज सिंह खुद को आध्यात्मिक व्यक्ति बताते हैं, लेकिन इस तरह की बातें उनकी इमेज पर अलग से सवाल खड़े करती है।

Action On Yograj Singh: क्या लिया जाएगा योगराज सिंह पर एक्शन?

FIR On Yograj Singh
FIR On Yograj Singh (Source: Social Media)

फिलहाल चंडीगढ़ पुलिस की तरफ से इस शिकायत पर कोई ऑफिशियल कार्रवाई शुरू नहीं की गई है। दूसरी ओर, वेब सीरीज को दर्शकों से मिले-जुले रिएक्शन मिल रहे हैं। कई लोगों ने ये आरोप लगाया है कि सीरीज में पंजाब की नेगेटिव तस्वीर दिखाई गई है, खासकर ड्रग्स और अपराध को जरूरत से ज्यादा दिखाया गया है। कुछ दर्शकों ने इसे फिल्म Udta Punjab जैसा बताया और कहा कि यह पंजाब की छवि खराब करती है।

FIR On Yograj Singh: पलक तिवारी को भी झेलना पड़ा क्रिटीसिज्म

FIR On Yograj Singh
FIR On Yograj Singh (Source: Social Media)

रिव्यूअर्स ने भी कहानी को कमजोर और पुरानी सोच वाला बताया है। कुछ लोगों ने इसे “उड़ता पंजाब का सस्ता वर्जन” कहा। वहीं, सीरीज में गालियों और हिंसा के ज्यादा इस्तेमाल को लेकर भी सोशल मीडिया पर अलग सी बहस छिड़ी हुई है। इसके अलावा, रिलीज से पहले एक प्रमोशनल इवेंट में पलक तिवारी ने अपने किरदार की तुलना अपनी मां Shweta Tiwari के मशहूर किरदार ‘प्रेरणा’ से की थी, जिसके बाद उन्हें सोशल media पर क्रिटीसिज्म का सामना करना पड़ा था।

Read More: Arshdeep ने IPL के बीच किया अपनी रिश्ता ऑफिशियल! गर्लफ्रैंड संग पहुंचे गुरूद्वारे

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।