बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले
हैं। खबरों के मुताबिक दोनों 13 से 17 अप्रैल के बीच सात फेरे लेने वाले है। हालांकि
उनकी शादी से जुड़ी हर खबर और यहां तक की शादी की डेट को भी सभी से छुपाकर रखा जा
रहा है। बी-टाउन की सबसे खूबसूरत जोड़ी की शादी का इंतजार उनके फैंस भी बड़ी
बेसब्री से कर रहे है।
हालांकि कपल की तरफ से कोई भी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है, लेकिन दोनों
की फैमली शादी की तैयारियां बड़ी जोरों शोरों से कर रही है। इसी बीच शादी से पहले
ही रणबीर और आलिया के खास दोस्त और निर्देशक अयान मुखर्जी ने उनके फैंस को दमदार
तोहफा दे दिया है।
दरअसल, अयान मुखर्जी ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र‘ के ‘केसरिया‘ सॉन्ग का टीजर
शेयर किया है। रणबीर आलिया के साथ बनारस की गलियों में रोमांस करते हुए दिख रहे
हैं साथ ही दोनों काशी विश्वनाथ के दर्शन करते हुए भी नजर आ रहे हैं।
टीजर वीडियो को शेयर करते हुए अयान ने कैप्शन में आलिया-रणबीर के लिए एक
प्यारा सा नोट लिखा है- जिसमें उन्होंने लिखा- “आलिया-रणबीर को
शुभकामनाएं, जो जल्द ही इस पवित्र यात्रा को शुरू करने जा
रहे हैं। रणबीर और आलिया…इस दुनिया में मेरे सबसे करीबी और प्यार लोगों में
शामिल हैं। इन दोनों ने मेरे जीवन में बहुत सारी खुशियों को जोडा है और हमारी
फिल्म में पूरी तरह से निस्वार्थ रूप मेहनत की है।
”
अयान मुखर्जी ने आगे लिखा, हमको सब हमारी
फिल्म से उनके मिलन का एक अंश साझा करना था। इस पल को सेलिब्रेट करने के लिए हम
अपने गाने केसरिया को एक गिफ्ट के रूप में पेश कर रहे हैं। मेरी कामना है कि जीवन
के एक अद्भुत और नए अध्याय में एंट्री करने के साथ-साथ हमेशा के लिए सबसे अच्छी
एनर्जी और आशीर्वाद।
सोशल मीडिया पर सॉन्ग टीजर को बेहद पसंद किया जा रहा है। वहीं
फिल्म की लीड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने भी
टीजर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। फिल्म ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर सुपर पावर
शिवा का किरदार निभा रहे हैं, जबकि एक्ट्रेस
फीमेल लीड ईशा का रोल निभा रही हैं। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी ये फिल्म इस
साल सितंबर में रिलीज होगी।


Download Android App
Download iOS App







