Friday OTT Releases This Week: इस हफ्ते OTT प्लेटफॉर्म्स पर एंटरटेनमेंट का जबरदस्त धमाका हुआ है। अगर आप भी वीकेंड पर कुछ नया और रोमांचक देखने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए कई शानदार फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हुई हैं। सस्पेंस, क्राइम, हॉरर और ड्रामा- हर तरह का कंटेंट इस बार दर्शकों के लिए तैयार है। आइए जानते हैं इस हफ्ते कौन-कौन सी बड़ी रिलीज़ चर्चा में हैं।
Friday OTT Releases This Week: ‘Accused’ में दिखेगा इल्ज़ाम और इमोशन का खेल

Accused इस हफ्ते की सबसे फेमस रिलीज़ में से एक है। इस सीरीज में Konkona Sen Sharma मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं। कहानी एक ऐसी महिला डॉक्टर के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी जिंदगी उस समय बदल जाती है जब उस पर एक गंभीर आरोप लग जाता है।
सीरीज में दिखाया गया है कि कैसे एक इल्ज़ाम इंसान की निजी और प्रोफेशनल जिंदगी को हिला कर रख देता है। समाज की सोच, परिवार का दबाव और सच की तलाश-इन सब पहलुओं को बड़े ही सरल तरीके से दिखाया गया है।
अगर आप इमोशनल ड्रामा और कोर्टरूम या इन्वेस्टिगेशन बेस्ड कहानियां पसंद करते हैं, तो यह सीरीज आपके लिए परफेक्ट साबित हो सकती है। दर्शकों को इसमें दमदार एक्टिंग और मजबूत कहानी देखने को मिलेगी।
Latest Web Series Online: Black Phone 2’ लाएगा डर का नया चैप्टर

हॉरर फिल्मों के शौकीनों के लिए भी इस हफ्ते खास तोहफा है। The Black Phone 2 ने OTT पर दस्तक दे दी है। यह फिल्म पहले पार्ट की कहानी को आगे बढ़ाती है और एक बार फिर रहस्यमयी फोन के जरिए खौफनाक घटनाएं सामने आती हैं।
फिल्म में सस्पेंस और डर का जबरदस्त मेल देखने को मिलता है। हर सीन दर्शकों को स्क्रीन से बांधे रखता है। अगर आप लाइट बंद करके हॉरर फिल्म देखने का शौक रखते हैं, तो यह आपके वीकेंड को और भी रोमांचक बना सकती है।
सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर काफी चर्चा है और फैंस इसे पहले पार्ट से भी ज्यादा डरावना बता रहे हैं।
Weekend Binge Watch: साउथ की ‘Thadayam’ और ‘Secret Stories: Roslin’ ने बढ़ाया रोमांच

सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं, साउथ इंडस्ट्री की रिलीज़ भी इस हफ्ते चर्चा में हैं। Thadayam एक क्राइम थ्रिलर सीरीज है, जिसमें जांच और रहस्य की दिलचस्प कहानी दिखाई गई है। सीरीज में हर एपिसोड के साथ सस्पेंस बढ़ता जाता है, जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखता है।
वहीं Secret Stories: Roslin एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर है, जिसमें एक लड़की की जिंदगी से जुड़े ऐसे राज सामने आते हैं जो सबको चौंका देते हैं। कहानी में इमोशन और सस्पेंस का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है। इन दोनों सीरीज को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और खासकर युवा क्लास इन्हें काफी पसंद कर रहा है।
OTT Releases This Week Feb 27: क्या देखें इस वीकेंड?

1.अगर आप फैमिली के साथ कुछ गंभीर और भावनात्मक देखना चाहते हैं तो ‘Accused’ चुन सकते हैं।
2. डर और थ्रिल का मजा लेना है तो ‘Black Phone 2’ आपके लिए सही रहेगी।
3. क्राइम और सस्पेंस पसंद है तो ‘Thadayam’ और ‘Secret Stories: Roslin’ आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए।
कुल मिलाकर यह वीकेंड OTT लवर्स के लिए पूरी तरह एंटरटेनमेंट से भरपूर है। अब आपको थिएटर जाने की जरूरत नहीं, क्योंकि घर बैठे ही मिलेगा सस्पेंस, ड्रामा और डर का फुल डोज।


Download Android App
Download iOS App




