Uttar Pradesh News: वजीरगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट परिसर में हथियार लेकर पहुंचे दो आरोपी गिरफ्तार!

Summary :

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के एक न्यायालय परिसर को धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अदालत परिसरों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। इसी क्रम में वजीरगंज क्षेत्र स्थित पुराने हाईकोर्ट परिसर में व्यापक जांच अभियान चलाया गया। पुलिस, बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) और डॉग स्क्वॉड की संयुक्त टीम ने परिसर और आसपास के इलाकों में सघन चेकिंग की। Uttar Pradesh News: धमकी के बाद बढ़ी सतर्कता पुलिस अधिकारियों के अनुसार न्यायालय परिसर को मिले संदिग्ध ई-मेल के बाद सुरक्षा को लेकर कोई जोखिम नहीं…

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के एक न्यायालय परिसर को धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अदालत परिसरों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। इसी क्रम में वजीरगंज क्षेत्र स्थित पुराने हाईकोर्ट परिसर में व्यापक जांच अभियान चलाया गया। पुलिस, बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) और डॉग स्क्वॉड की संयुक्त टीम ने परिसर और आसपास के इलाकों में सघन चेकिंग की।

Uttar Pradesh News: धमकी के बाद बढ़ी सतर्कता

पुलिस अधिकारियों के अनुसार न्यायालय परिसर को मिले संदिग्ध ई-मेल के बाद सुरक्षा को लेकर कोई जोखिम नहीं लिया गया। अदालत परिसर में आने-जाने वाले सभी लोगों की जांच शुरू कर दी गई। मुख्य प्रवेश द्वारों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया और हर व्यक्ति की पहचान तथा सामान की जांच अनिवार्य कर दी गई। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा एजेंसियों को किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए अलर्ट मोड पर रखा गया है। इसी दौरान वजीरगंज इलाके के पुराने हाईकोर्ट परिसर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।

Wazirganj Police Action: बीडीएस टीम और डॉग स्क्वॉड ने संभाला मोर्चा

चेकिंग अभियान में बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड को भी शामिल किया गया। टीम ने अदालत परिसर, पार्किंग क्षेत्र, प्रवेश द्वार और आसपास के संवेदनशील स्थानों की बारीकी से जांच की। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी करती रही। पुलिस का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई का उद्देश्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और किसी भी अप्रिय घटना को पहले ही रोकना है।

गेट नंबर A-8 पर पकड़े गए दो संदिग्ध

चेकिंग अभियान के दौरान बुधवार शाम करीब 4:45 बजे गेट नंबर A-8 पर पुलिस ने दो व्यक्तियों को संदिग्ध हालत में देखा। पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोककर पूछताछ की और तलाशी ली। तलाशी के दौरान एक आरोपी के पास से 32 बोर की पिस्टल बरामद हुई। इसके साथ ही पिस्टल की मैग्जीन में दो जिंदा कारतूस भी मिले। वहीं दूसरे व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके पास से भी दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। जब पुलिस ने उनसे हथियार और कारतूस से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे, तो दोनों कोई संतोषजनक कागजात नहीं दिखा सके।

आम्र्स एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला

दस्तावेज न दिखा पाने पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर थाना वजीरगंज पहुंचाया। वहां उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान लालचंद कजानी (50 वर्ष) निवासी अमन विहार, थाना ठाकुरगंज और भानु प्रताप यादव (40 वर्ष) निवासी राजाजीपुरम, थाना तालकटोरा के रूप में हुई है। दोनों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वे न्यायालय परिसर में किस उद्देश्य से पहुंचे थे।

सुरक्षा व्यवस्था रहेगी सख्त

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि न्यायालय परिसरों की सुरक्षा में फिलहाल किसी तरह की ढील नहीं दी जाएगी। आने वाले दिनों में भी इसी तरह सघन चेकिंग अभियान जारी रहेगा ताकि आम लोगों और न्यायिक संस्थानों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। प्रशासन ने लोगों से भी अपील की है कि किसी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

यह भी पढ़ें: बागपत में गन्ने की अधिकता से बढ़ी टेंशन, पेराई सत्र के अंतिम चरण में गहराई किसानों की चिंता

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।