बॉलीवुड में आए दिन रिश्ते बनते रहते हैं। जिनमें से कुछ रिश्ते हमेशा के लिए जुड़ जाते हैं और कुछ रिश्ते चंद ही दिनों के बाद टूट जाते हैं। दरसअल बॉलीवुड में रिश्ते जितने तेजी से बनते हैं, उतनी ही तेज़ी से बिगड़ते भी हैं। और ये बात भला उन एक्ट्रेसेस से बेहतर कौन जान सकता है जिन्हें तलाक का दर्द झेलना पड़ा हैं।लेकिन इन सब में खास बात ये है कि इन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने फिर दोबारा फिर शादी करके अपना घर नहीं बसाया और सिंगल रहना ही बेहतर समझा।

अमृता सिंह
इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर हैं अमृता सिंह: अमृता और सैफ की शादी 13 साल तक चली थी लेकिन फिर दोनों ने आपसी समझौते से तलाक ले लिया था। वही तलाक के कुछ सालों बाद सैफ ने तो करीना कपूर से दूसरी शादी कर ली लेकिन अमृता ने ऐसा नहीं किया। दरअसल, दो बच्चों (सारा अली खान और इब्राहिम अली खान) की परवरिश के चलते अमृता दूसरी शादी नहीं कर पाईं लेकिन वह सिंगल मदर बनकर ही बेहद खुश हैं। और पुरे फिल्म इंडस्ट्री में ये बात वो बड़े ही गर्व के साथ कहती भी हैं।

करिश्मा कपूर
बात करे अगले सेलेब्स की तो अगले नंबर पर हैं करिश्मा कपूर: करिश्मा की बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी टूट गई थी। जहां तलाक के बाद करिश्मा को दो बच्चों (समायरा और कियान) की कस्टडी मिल गई और वो उनकी परवरिश में बिजी हो गईं। और कही न कही यही वजह रही कि करिश्मा ने भी दूसरी शादी नहीं की और अब तक सिंगल मदर ही बनी हुई हैं।

रीना दत्ता
वह इस लिस्ट में अगले नंबर पर हैं रीना दत्ता। रीना ने आमिर खान ने पहली शादी की थी। और दोनों का रिश्ता करीब 16 साल तक टिका रहा लेकिन फिर इनका आपसी सहमति से तलाक हो गया। और उनके दोनों बच्चे (आयरा और जुनैद) की परवरिश में बिजी होने के चलते रीना ने भी दूसरी शादी नहीं की।वही आमिर खान ने किरण राव से दूसरी शादी की थी।

मेहर जेसिया

मॉडल मेहर जेसिया जो अर्जुन रामपाल की पहली पत्नी रह चुकी हैं। और दोनों ने शादी के 21 साल बाद तलाक ले लिया था। दो बेटियों की परवरिश के चलते मेहर ने भी दोबारा शादी नही की है जबकि अर्जुन मॉडल गैब्रियाला के साथ लिव इन में हैं। दोनों का एक बेटा भी हो चुका है।


Download Android App
Download iOS App



