अपनी ही फिल्म की हीरोइनों पर दिल हार बैठे थे ये बॉलीवुड डायरेक्टर्स, आज एक-दूसरे का नाम तक नहीं सुनना करते पंसद

Summary :

अक्सर ही देखा जाता है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान हीरो और हीरोइन में प्यार परवान चढ़ जाता है। ऐसे कई बॉलीवुड स्टार्स हैं जिन्होंने अपने ही किसी को-स्टार से शादी की है। हालांकि कई बार ऐसा भी हुआ कि हीरोइनों को फिल्म के हीरों की जगह डायरेक्टर और प्रोड्यूसर से प्यार हो जाता है। तो कई बार डायरेक्टर भी अपनी ही फिल्म हिरोइनों पर अपना दिल हार जाते हैं। हम आपको बॉलीवुड के ऐसे डायरेक्टर्स के बारे में बताने वाले हैं जो अपनी ही फिल्म की अभिनेत्रियों पर अपना दिल हार बैठे थे।

अक्सर ही देखा जाता है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान हीरो और
हीरोइन में प्यार परवान चढ़ जाता है। ऐसे कई बॉलीवुड स्टार्स हैं जिन्होंने अपने
ही किसी को-स्टार से शादी की है। हालांकि कई बार ऐसा भी हुआ कि हीरोइनों को फिल्म
के हीरों की जगह डायरेक्टर और
प्रोड्यूसर से प्यार हो जाता है। तो कई
बार डायरेक्टर भी अपनी ही फिल्म हिरोइनों पर अपना दिल हार जाते हैं।
जब शूटिंग पूरी
हो जाती है तो इसके बाद कलाकार अपने डायरेक्टर्स के साथ काफी समय बिताते हैं
, ताकि वह अपनी
परफॉरमेंस को और सुधार सकें। ऐसे में लंबे वक्त तक जब कलाकार और डायरेक्टर साथ में
वक्त बिताते हैं तो जाहिर सी बात है कि उनमें एक-दूसरे के लिए फीलिंग्स पैदा होने
लगती है। हम आपको बॉलीवुड के ऐसे डायरेक्टर्स के बारे में बताने वाले हैं जो अपनी
ही फिल्म की अभिनेत्रियों पर अपना दिल हार बैठे थे।

अनुराग कश्यप और
हुमा कुरैशी

अनुराग कश्यप हुमा के करीबी दोस्त हैं और
उन्होंने ही हुमा कुरैशी को बॉलीवुड में लॉन्च किया था। दोनों को कई इवेंट्स में
एक साथ स्पॉट भी किया गया। साल 2013 में जब अनुराग की शादी खराब दौर से गुजर रही थी।
उस दौरान ही अनुराग और हुमा एक दूसरे के करीब आए। खैर
, एक इंटरव्यू में हुमा ने खुलासा करते हुए कहा था कि अनुराग
के साथ उनका कभी कोई अफेयर नहीं रहा है।

देव आनंद और जीनत
अमान

फिल्म हरे रामा हरे कृष्णा की सफलता के बाद, देव आनंद और जीनत अमान के अफेयर की अफवाहों का दौर शुरू हो
गया था। हलांकि अपने रिलेशन को लेकर दोनों में से किसी ने खुलकर कुछ नहीं कहा।
लेकिन काफी सालों बाद देव आनंद ने अपनी आत्मकथा
‘रोमांसिंग विद
लाइफ
‘ में जीनत अमान के साथ अपने रिलेशनशिप का जिक्र
करते हुए लिखा- उस रिश्ते में उन्हें काफी मजा आया।

राम गोपाल वर्मा
और अंतरा मलिक

एक्ट्रेस अंतरा माली का फिल्मी करियर काफी छोटा रहा और
पिछले लंबे समय से वह पर्दे से दूर हैं। इस छोटे से करियर में अंतरा ने ज्यादातर
फिल्में राम गोपाल वर्मा के साथ ही की। अंतरा और राम गोपाल की अफेयर की खबरें उस
समय के लिए बेहद आम थी। हालांकि दोनों ने कभी खुलकर अपने रिलेशन को लेकर कुछ नहीं
कहा।

अमीषा पटेल और विक्रम भट्ट

मशहूर अभिनेत्री अमीषा पटेल की फिल्मी लाइफ के आलावा निजी
लाइफ भी काफी विवादित रही हैं। एक्ट्रेस का कई अभिनेताओं और सेलेब्स के साथ अफेयर
रहा हैं हालाँकि वह डायरेक्टर विक्रम भट्ट के साथ रिलेशनशिप के कारण काफी चर्चाओं
में रही हैं। बताया जाता हैं कि अमीषा और विक्रम के अफेयर की खबर जब अमीषा की माँ
को चली थी जब उन्होंने अपनी बेटी को चप्पल मारकर घर से भगा दिया था। हालांकि एक्ट्रेस
ने कभी भी अपने रिलेशनशिप को लेकर कुछ नहीं कहा।

विक्रम भट्ट और सुष्मिता सेन

एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने महेश भट्ट की फिल्म दस्तक से
बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उसी फिल्म विक्रम भट्ट ने लेखक के रूप में काम किया
था। सुष्मिता और विक्रम का रिश्ता उस समय मायानगरी में चर्चा का विषय बन गया था। एक्ट्रेस
ने तो कभी अपने रिश्ते पर कोई बयान नहीं दिया लेकिन विक्रम ने एक इंटरव्यू में कहा
था कि उनकी वाइफ अदिति से रिश्ता टूटने कारण उनका और सुष्मिता का रिलेशन ही था।

राम गोपाल वर्मा
और उर्मिला मातोंडकर

रामगोपाल वर्मा का एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर
से अफेयर काफी सालों तक चर्चा में रहा। 1995 में फिल्म
‘रंगीला‘ में काम करने के
दौरान ही रामगोपाल वर्मा उर्मिला को दिल दे बैठे थे। इतना ही नहीं रामू
, उर्मिला के इतने दीवाने थे कि वे अपनी हर फिल्म में बतौर
हीरोइन उन्हें ही कास्ट करते थे। जिसकी वजह से धीरे-धीरे डायरेक्टर्स ने उर्मिला
को फिल्में ऑफर करना बंद कर दिया और उर्मिला का फिल्मी करियर जितनी जल्दी आसमान पर
पहुंचा उतनी ही जल्दी वो जमीन पर भी आ गया। दोनों में से किसी ने भी कई अपने
रिश्तों को लेकर खुलकर बात नहीं की।

Desk Team