बी टाउन में इन दिनों सिर्फ एक ही चर्चा चल रही हैं वो हैं रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की चर्चा। फैंस के दिलों में बसने वाला ये एडोरेबल कपल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाला है। ऐसे में कपूर खानदान और भट्ट परिवार में शादी की तैयारियां जोरो-शोरो से चल रही हैं। हर कोई रणबीर और आलिया की शादी को लेकर सुपर एक्साइटेड है। शादी की रश्म से लेकर हर एक चीज की एक्साइटमेंट बनी हुई हैं। लेकिन शादी में कुछ सबसे इम्पोर्टेन्ट होता हैं तो वो हैं वेडिंग ड्रेस। फैंस ये जानने के लिए बेकरार हैं कि उनकी फेवरेट आलिया अपने वेडिंग डे पर क्या स्पेशल आउटफिट पहनेंगी। तो चलिए आपके इस एक्साइटमेंट पर थोड़ा ब्रेक लगाते हैं। और इस रिपोर्ट में जानते हैं की आलिया आखिरकार अपने वेडिंग पर क्या पहनने वाली हैं।

इस डिजाइनर का लहंगा पहनेंगी आलिया
दरसअल आलिया की शादी की चर्चा के बीच उनके वेडिंग आउटफिट की डिटेल भी अब सामने आ गई है।जहां आलिया भट्ट भी अपनी फ्रेंड्स दीपिका पादुकोण और कटरीना कैफ की तरह सब्यासाची के लहंगे में रणबीर कपूर की दुल्हनिया बनेंगी। वही रिपोर्ट्स की मानें तो आलिया रणबीर संग सात फेरे तो सब्यासाची के लहंगे में लेंगी, लेकिन शादी के बाकी फंक्शन्स में वो मनीष मल्होत्रा की डिजाइनर ड्रेसेस पहनेंगी। यानी की दोनों ही टॉप बेस्ट फैशन डिज़ाइनर की कपडे आलिया अपने सबसे स्पेशल डे पर पहनने वाली हैं।
ऐसा होगा आलिया का वेडिंग लहंगा
दरसअल रिपोर्ट के मुताबिक, आलिया अपनी शादी के दिन सब्यासाची का डिजाइन किया हुआ पिंक कलर का लहंगा पहनेंगी। और सबसे खास बात तो ये है कि आलिया के लहंगा तो सब्यासाची डिजाइन करेंगे, लेकिन लहंगे के साथ आलिया फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का दुपट्टा कैरी करेंगी, जिसे मनीष ने आलिया के लिए खास तौर पर कस्टमाइज्ड किया है। वही रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि आलिया और रणबीर की वेडिंग की थीम पेस्टल कलर रखी गई है।
फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं दोनों कलाकार वेल दोनों के वर्क फ्रंट की बात करे तो दोनों फिलहाल शादी से पहले अपने वर्क कमिटमेंट्स को पूरा करने में लगे हुए हैं। यानी आलिया भट्ट, पनवेल में अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रॉकी और ‘रानी की प्रेम कहानी’ की शूटिंग कर रही हैं। तो वहीं, दूसरी ओर रणबीर मुंबई की Aarey Colony में श्रद्धा कपूर संग अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। वेल ऐसे में कपल की वेडिंग डेट पर सस्पेंस अभी भी बरकरार है। लेकिन इतना तय है कि रणबीर और आलिया जल्द ही दो से एक होने वाले हैं।


Download Android App
Download iOS App



