विश्व में कोरोना महामारी ने कोहराम मचा रखा हुआ हैं। क्योंकि कोरोना के नए वैरिएंट ने फिर एक बार लोगों को अपनी जकड़ में लेना शरू कर दिया हैं। हालांकि, भारत में भी कोरोना के नए वैरिएंट के मरीज मिलने शुरू हो गए हैं।जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के नोएडा और गाजियाबाद जिले के स्कूलों के बच्चे कोरोना की चपेट में आए गए हैं। जिसमें गाजियाबाद के दो स्कूलों में पांच बच्चे कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।वहीं नोएडा के एक निजी स्कूल में तीन कक्षाओं में कोविड संक्रमित छात्र मिले हैं। इन परिस्थितियों के चलते स्कूल प्रशासन ने इन स्कूलों में अब ऑनलाइन क्लास लेने का निर्णय लिया हैं।
जानकारी के मुताबिक, प्रशासन ने स्कूल को 4 दिनों के लिए बंद कर दिया।स्कूल के एक अधिकारी ने कहा, ‘एहतियात के तौर पर 11-13 अप्रैल तक स्कूल बंद रहेगा।’ हालांकि,एक छात्र कक्षा 3 और दूसरा कक्षा 9 का है। दोनों इस समय होम आइसोलेशन में हैं।
जब स्कूल प्रशासन को उनकी स्कूल में अनुपस्थिति का कारण पता चला, तो उन्होंने स्कूल बंद करने का फैसला किया।हालांकि, छात्र-छात्रओं की पढ़ाई ऑनलाइन होगी।राज्य सरकार ने 14 फरवरी से स्कूलों को फिर से शुरू करने का आदेश दिया था।तब से धीरे-धीरे अधिकांश स्कूल खोल दिए गए।देश में बीते कुछ हफ्तों में कोरोना मामलों में तेज गिरावट देखी गई, वहीं सोमवार को कोरोना के 871 नये मामले सामने आए।


Download Android App
Download iOS App



