Karthik Aryan से लेकर Ananya Pandey तक बॉलीवुड के इन सितारों ने डांस से लूटी पूरी महफ़िल, Bhumi Pednekar ने भी किया सबको मदहोश

Summary :

मिस इंडिया 2023 फिनाले में बॉलीवुड स्टार्स कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे भूमि पेडनेकर और नेहा धूपिया जैसे कई सितारे भी शामिल हुए। इनमें से कई सितारों ने वहां स्टेज पर डांस परफॉर्मेंस भी किया तो कई ने अपने हुस्न से सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

Femina Miss India 2023: फेमिना मिस इंडिया 2023 की घोषणा हो चुकी है। राजस्थान के कोटा की 19 साल की नंदिनी गुप्ता ने मिस इंडिया का ताज अपने नाम कर लिया है। इस साल दिल्ली निवासी श्रेया पूंजा अन्य और मणिपुर थौनाओजम स्ट्रेला लुवांग (थौनाओजम स्ट्रेला लुवांग) तीसरे स्थान पर रहीं। फिनाले में बॉलीवुड के कई सितारे भी पहुंचे।
इस बार फेमिना मिस इंडिया का भव्य आयोजन मणिपुर में हुआ था जोकि देखने लायक मंज़र था। लेकिन सबसे खास बात तो यह है कि इस ब्यूटी पेजेंट के फिनाले में बॉलीवुड सितारे कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और नेहा धूपिया जैसे कई बॉलीवुड स्टार्स भी पहुंचे हुए थे। फिनाले में कार्तिक आर्यन ने वहां खूब मस्ती की। जिसके बाद से ही उनकी कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। जो अब इंटरनेट के गलियारों में छायी हुई हैं। 

अनन्या पांडे ने किया डांस

फेमिना मिस इंडिया 2023 के फिनाले में अनन्या पांडे का दबदबा रहा। उन्होंने स्टेज पर कई गानों पर डांस परफॉर्मेंस देकर वहां के लोगों का दिल जीत लिया। मिस इंडिया के इंस्टाग्राम पेज पर अनन्या पांडे के डांस परफॉर्मेंस की कई तस्वीरें शेयर की गई हैं. इसमें वह स्टेज पर डांस करती नजर आ रही हैं।
कार्तिक आर्यन ने जमकर की मस्ती 

इस ब्यूटी पेजेंट में पहुंचकर कार्तिक आर्यन ने खूब मस्ती की। उन्होंने स्टेज पर डांस परफॉर्मेंस भी दी। इसके अलावा वह फाइनल अनाउंसमेंट से पहले स्टेज पर कंटेस्टेंट्स के साथ मस्ती करते भी नजर आ रहे हैं। इस कार्यक्रम में कार्तिक आर्यन काले रंग का सूट पहनकर पहुंचे.
भूमि पेडनेकर ने किया सबको अट्रैक्ट 

मिस इंडिया के फिनाले में भूमि पेडनेकर का ग्लैमरस अवतार देखने को मिला। उनके स्टाइल और खूबसूरती पर सबकी निगाहें टिकी थीं. इस दौरान भूमि बोल्ड अंदाज में नजर आईं।

Desk Team