Virat Kohli का शानदार फॉर्म जारी, IPL में फिर से बना दिया बड़ा रिकॉर्ड, आस- पास भी नहीं कोई

Summary :

आईपीएल का 20वां मुकाबला आरसीबी और डीसी के बीच खेला गया। चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में आरसीबी की टीम ने 23 रनों से शानदार जीत हासिल की। इस जीत में टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ‘प्लेयर द ऑफ मैच’ रहे और बेहतरीन हाफ सेंचुरी लगाई।

आईपीएल का 20वां मुकाबला आरसीबी और डीसी के बीच खेला गया। चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में आरसीबी की टीम ने 23 रनों से शानदार जीत हासिल की। इस जीत में टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ‘प्लेयर द ऑफ मैच’ रहे और बेहतरीन हाफ सेंचुरी लगाई। इसी के साथ विराट कोहली ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपनी रिकॉर्ड बुक में शामिल कर लिया हैं। विराट के इस सीजन चार मैच में 214 रन हो गए और वो ऑरेंज कैप की रेस में तीसरे नंबर पर पहुंच गए है। 
विराट कोहली इस सीजन आरसीबी के लिए ओपन करते हुए फिर से धमाकेदार फॉर्म में नज़र आ रहे हैं, जैसे वो 2016 सीजन में थे। इस सीजन में विराट ने अभी तक 4 मैच खेले हैं और उनके बल्ले से तीन अर्धशतक निकल चुके है। इस मैच में भी विराट ने 34 गेंद पर 50 रन बनाए। जिसमें 6 चौके और 1 छक्का शामिल था, इस पारी के दौरान जब विराट ने 11वां रन लिया उसी के साथ उन्होंने आईपीएल में एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया।
दरअसल विराट कोहली किसी एक मैदान पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए है। विराट ने आरसीबी के घरेलू मैदान चिन्नास्वामी स्टेडियम में 2,500 रन पूरे कर लिए है। जो की आईपीएल में किसी भी बल्लेबाज द्वारा किसी एक मैदान पर सबसे ज्यादा रन है। वहीं आईपीएल में किसी मैदान पर 2500 रन आंकड़ा पार करने वाले विराट पहले बल्लेबाज है। विराट के अलावा आईपीएल में किसी मैदान पर किसी और बल्लेबाज ने 2000 रन का आंकड़ा भी पार नहीं किया है।
विराट ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में अब तक 78 मैच खेले हैं जिनमें 40 की औसत से उन्होंने 2539 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 19 अर्धशतक और तीन शतक निकले है। विराट के बाद अगर किसी बल्लेबाज ने एक मैदान पर सबसे ज्यादा रन बनाए हैं तो वो भी आरसीबी के ही पूर्व धाकड़ बल्लेबाज एबी डिविलियर्स हैं, जिन्होंने ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में ही 1,960 रन बनाए है। एबी के बाद इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा है, जिन्होंने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 1,861 रन बनाए हैं।

Desk Team