कोरोना वायरस के प्रकोप ने भारत के काफी राज्यों में दहशत मचा दी है। सरकार के आदेश अनुसार बहुत से राज्यों में स्कूल , कॉलेज , जिम आदि बंद रखने के निर्देश दिए गए है। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग रहती है और जिम बंद होने के बावजूद इन सेलेब्स ने अपने वर्कआउट पर रोक नहीं लगाई है। कटरीना से लेकर जैकलीन तक, कई एक्ट्रेसेस ने वीडियो शेयर आकर फैंस को बताया है कि जिम बंद होने बाद घर में ही किस तरह वर्क आउट किया जा सकता है।
कैटरीना कैफ और उनकी जिम ट्रेनर यास्मीन कराचीवाला ने एक वीडियो शेयर किया जिसमे उन्होंने कई फ़ास्ट वर्कआउट किए और फैंस को बताया की ये एक्सरसाइज जो घर पर किए जा सकते हैं। स्क्वाट्स से लेकर पुशअप्स – फिट करते हुए ये वीडियो एक छत पर शूट किया गया है।
जैकलीन फर्नांडीज ने भी अपने घर योग सेशन से कई क्लिप शेयर करना शुरू कर दिया है। बैकग्राउंड में म्यूजिक बजाने के साथ, जैकलीन ने अपने फैंस को कोरोना से बचाव करते हुए , घर में ही योगा करके फिर रहने की सलाह दी है।
अपनी फिटनेस को लेकर सुर्ख़ियों में रहने वाली एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने भी जिम बंद होने के बाद घर पर वर्कआउट करने के टिप्स शेयर किये है। शिल्पा पाने वीडियो में सीढ़ियों पर वर्कआउट करती नजर आ रही है। शिल्पा ने अपने वीडियो के कैप्शन में लिखा है ‘स्वस्थ रहो, मस्त रहो। ‘
मल्लिका शेरावत ने भी अपने घर योग सत्र से एक तस्वीर पोस्ट की और इसके महत्व के बारे में फैंस को टिप्स दी। मल्लिका ने अपने वीडियो पोस्ट के कैप्शन में लिखा “नई चुनौतियां पारंपरिक समाधानों से हल होती हैं, हमारी प्राचीन प्रथाओं जैसे योग, ध्यान और प्रार्थना में ज्ञान है। आइए वायरस को ज्ञान से संबोधित करें। ‘


Download Android App
Download iOS App



