भारत में क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं है बल्कि एक जूनून है और बॉलीवुड इस बात को खूब परखता है। फैंस भी अपने पसंदीदा क्रिकेटरों पर बनी फ़िल्में और ऐतिहासिक पलों को सिल्वर स्क्रीन पर देखना काफी पसंद करते है। जल्द ही अभिनेता रणवीर सिंह फिल्म 83 में नजर आने वाले है, जिसमे वो कपिल देव का किरदार निभा रहे है। इसके बाद शाहिद कपूर भी फिल्म जर्सी की रीमेक में क्रिकेटर की भूमिका में नजर आएंगे। आईये देखते है क्रिकेटर का किरदार निभाने की लिस्ट में कौन कौन से नाम शामिल है।
शाहिद कपूर :

कबीर सिंह के बाद शाहिद तेलुगु हिट फिल्म जर्सी की रीमेक में एक क्रिकटर का किरदार निभाने जा रहे है। गौतम तिंनानुरी के निर्देशन में बन रही ये फिल्म 28 अगस्त, 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
रणवीर सिंह :

कबीर सिंह के निर्देशन में बन रही फिल्म 83 में रणवीर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव का किरदार निभा रहे है। ये फिल्म साल 1983 में भारत वर्ल्ड कप जीतने की कहानी को परदे पर उतारेगी।
सुशांत सिंह राजपूत :

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बायोपिक ‘MS Dhoni: The Untold Story’ ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी और सुशांत ने इस फिल्म में धोनी का किरदार निभाकर सबका दिल जीत लिया था।
श्रेयस तलपड़े :

साल 2005 में नागेश कुक्कुनूर के निर्देशन में बनी फिल्म इक़बाल में श्रेयस तलपड़े ने दिव्यांग लड़के का किरदार निभाया था जो क्रिकेटर बनना चाहता है। फिल्म में क्रिकटर कपिल देव ने भी कैमियो किया था।
अक्षय कुमार :

निखिल आडवाणी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार ने एक तेज गेंदबाज का किरदार निभाया था, जो अपने पिता द्वारा दी गयी आत्महत्या की धमकी के बाद क्रिकेट खेलना छोड़ देता है। बाद में वो किस तरह कामयाब कमबैक करता है, यही फिल्म की कहानी है।
इमरान हाशमी :

पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के जीवन पर बनी इस फिल्म में इमरान हाश्मी ने अज़हर का किरदार निभाया था। फिल्म की कहानी मैच फिक्सिंग प्रकरण में अज़हर के निर्दोष होने और उनकी निजी जिंदगी पर आधारित थी।


Download Android App
Download iOS App



