बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है फुकरे रिटर्न्स, पहले वीकेंड पर करी ताबड़तोड़ कमाई

Summary :

NULL

फिल्म फुकरे रिटर्न्स शुक्रवार यानि 8 दिसंबर को रिलीज हो चुकी है और बता दें कि दर्शकों को यह फिल्म बेहद ही पसंद आ रही है। दर्शकों की तरफ से इस फिल्म को बहुत अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। फिल्म फुकरे रिटर्न्स साल 2013 की फिल्म फुकरे का सीक्वल है। फुकरे फिल्म उस वक्त भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट साबित हुई थी।

Fukka Returns

दर्शकों ने फुकरे की कामयाबी के बाद इस फिल्म के सीक्वल का बेसब्री से इंतजार किया था। फुकरे रिटर्न्स अब सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है तो दर्शक फिल्म को देखने के लिए काफी ही उत्साहित हैं। फुकरे रिटर्न्स ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। बता दें कि फुकरे रिटर्न्स ने पहले ही वीकेंड पर 32 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।

Fukka Returnsफुकरे रिटर्न्स का जादू दर्शकों पर सर चढ़कर बोल रहा है

Fukka Returns

फुकरे रिटर्न्स का जादू दर्शकों पर पहले ही दिन से सर चढ़कर बोल रहा है। बता दें कि फिल्म ने अपने पहले दिन ही अच्छा बिजनेस करते हुए अपनी झोली में 8.1 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। दूसरे दिन भी फिल्म ने अपना जलवा बॉक्स ऑफिस पर कायम कर रखा है। बता दें कि शनिवार को फिल्म ने 35 प्रतिशत की बड़ी छलांग लगाई जिसके चलते 11.3 करोड़ की कमाई कर दी गई है।

Fukka Returns

वीकेंड के आखरी दिन पर इस फिल्म का कमाल वैसे ही बना हुआ है। खबरों रिपोट्र्स के अनुसार फुकरे रिटर्न्स ने रविवार को फिर छलांग लगाई जिसके चलते फिल्म ने 13 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म ने अपने पहले वीकेंड पर कलेक्शन 32.4 करोड़ तक की कमाई कर ली है।

Fukka Returns

फिल्म ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है

Fukka Returns

यह फिल्म 30 करोड़ के बजट पर बनी है और इसने आते ही बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है। इस बात पर तो कोई दोराहे नहीं है कि फिल्म ने सबकी उम्मीदों से बेहतर प्रदर्शन किया है। जितने भी ट्रेड एक्सपट्र्स थे वह सब फिल्म से पहले वीकेंड पर 15 से 17 करोड़ की कमाई की ही उम्मीद की थी लेकिन सबकी उम्मीदों को तोड़ते हुए फिल्म ने पहले वीकेंड पर 32 करोड़ की कमाई कर ली है।

फिल्म का जादू दो हफ्तों तक चलता रहेगा

golmaal again

गोलमाल अगेन के बाद तो बॉक्स ऑफिस पर सूखा ही पड़ा गया था। पिछले 6-8 हफ्तों से बॉक्स ऑफिस पर कोई भी फिल्म हिट साबित नहीं हो रही थी। ऐसे में फुकरे रिटन्र्स के शानदार प्रदर्शन से बॉक्स ऑफिस पर खुशी के बादल लौट आई है। आने वाले शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं आ रही है।

Fukka Returns

ऐसे में यह उम्मीद लगाई जा रही है कि फुकरे रिटन्र्स का जादू आने वाले हफ्तों तक बरकरार रहेगा। सलमान खान की फिल्म टाइगर जिंदा है 22 दिसंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म के पास यह मौका अच्छा आया है जिसके चलते वह कमाई अच्छी कर सकती है। फिल्म का प्रदर्शन ऐसा ही रहा आगे के दिनों में तो यह फिल्म जल्द 100 करोड़ के क्लब में एंट्री ले लेगी।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Desk Team