Gandhi Talks का ट्रेलर हुआ रिलीज, विजय सेतुपति का संघर्ष देख रो देंगे आप

Summary :

Gandhi Talks Trailer Out: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के पॉपुलर स्टार विजय सेतुपति की अपकमिंग फिल्म ‘गांधी टॉक्स’ इन दिनों काफी चर्चाओं में है. किशोर बेलेकर के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म के लिए हर किसी में एक अलग सा क्रेज देखे को मिल रहा है. क्योंकि इसमें विजय सेतुपति के अलावा अरविंद स्वामी और अदिति राव हैदरी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं, ऐसे में अब मेकर्स और विजय सेतुपति ने हाल ही में फिल्म का एक दिलचस्प ट्रेलर शेयर किया है, जिसे फैंस और क्रिटिक्स की ओर से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. Vijay Setupathi Shares Trailer: विजय सेतुपति…

Gandhi Talks Trailer Out: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के पॉपुलर स्टार विजय सेतुपति की अपकमिंग फिल्म ‘गांधी टॉक्स’ इन दिनों काफी चर्चाओं में है. किशोर बेलेकर के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म के लिए हर किसी में एक अलग सा क्रेज देखे को मिल रहा है. क्योंकि इसमें विजय सेतुपति के अलावा अरविंद स्वामी और अदिति राव हैदरी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं, ऐसे में अब मेकर्स और विजय सेतुपति ने हाल ही में फिल्म का एक दिलचस्प ट्रेलर शेयर किया है, जिसे फैंस और क्रिटिक्स की ओर से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है.

Vijay Setupathi Shares Trailer: विजय सेतुपति ने शेयर किया फिल्म का ट्रेलर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Zee Studios (@zeestudiosofficial)

फिल्म के ट्रेलर का लिंक शेयर करते हुए एक्टर विजय सेतुपति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा कि, “हर कहानी को शब्दों की जरूरत नहीं होती. कुछ कहानियां महसूस करने के लिए होती हैं, इस बार बड़े पर्दे पर फिल्म बोलेगी नहीं बल्कि आपको अच्छे से सुनाई देगी. #GandhiTalks का ट्रेलर अब रिलीज हो चुका है, 30 जनवरी को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.”

Story Of Gandhi Talks: क्या है फिल्म की कहानी

Gandhi Talks Trailer Out
Gandhi Talks Trailer Out (Source: Social Media)

ट्रेलर को देखने के बाद ये पता चलता है कि फिल्म दो लोगों विजय सेतुपति और अरविंद स्वामी के इर्द-गिर्द घूमती है. विजय सेतुपति, जिनकी एक बुजुर्ग मां हैं और वो उनकी देखभाल करते हैं. इसी के साथ वो समाज के गरीब तबके से आते हैं, जबकि अरविंद स्वामी एक अमीर व्यक्ति हैं जो बिजनेस डेवेलप करने में जुटे हैं. ट्रेलर में ये भी दिखाया गया है कि विजय सेतुपति और अदिति राव हैदरी, जो कि एक-दूसरे के पड़ोसी हैं. वो अंत में एक-दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं और अदिति उनसे जल्द शादी करने की जिद करती हैं.

अगर ट्रेलर को बारीकी से देखा जाए तो ये पता चलेगा कि इसमें विजय सेतुपति और अरविंद स्वामी दोनों को अपने जीवन में कुछ बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है. जिससे उनके बिहेवियर में कुछ बड़े बदलाव आने लगते हैं, ऐसे में अरविंद स्वामी बंदूक उठा लेते हैं, जबकि विजय सेतुपति के हाथ में एक छोटा सा पेज है, जिस पर “मुझे बचाओ” लिखा हुआ है.

Release Date Of Gandhi Talks: कब होगी फिल्म रिलीज

Gandhi Talks Trailer Out
Gandhi Talks Trailer Out (Source: Social Media)

खबरों के मुताबिक, ये फिल्म एक ब्लैक कॉमेडी है जो नोटों पर गांधी जी की फोटो और उनके आदर्शों के बीच के अंतर को दर्शाती है. यह फिल्म एक युवक के पैसों के लिए संघर्ष और एक चोर से उसके टकराव पर ध्यान देने वाली है. जानकारी के लिए आपको बता दें कि यह फिल्म इस साल 30 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

Read More: Sanjay Mishra और Neena Gupta ने मचाया बवाल, सस्पेंस और थ्रिल से भरी फिल्म ‘Vadh 2’ का ट्रेलर आउट

 

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।