टीवी शो ‘अनुपमा’ से एक बार फिर लोगों के दिलों पर छाने वाले एक्टर गौरव खन्ना शो के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ के लिए भी काफी मशहूर हैं। उनकी लव लाइफ किसी से छिपी नहीं है। अक्सर एक्टर सोशल मीडिया पर अपनी बीवी के साथ मस्ती करते हुए नजर आते हैं। आपको बता दें, गौरव खन्ना की वाइफ भी उन्ही की तरह टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं।

लेकिन जहां गौरव खन्ना इन दिनों अपने करियर की बुलंदियों पर हैं, वहीं आकांक्षा चमोला छोटे पर्दे पर वापसी करने के लिए बेकरार हैं। ‘स्वरागिनी’, ‘गंगा यमुना’ और ‘भाग्यलक्ष्मी’ जैसे हिट टीवी शोज में काम कर चुकी आकांक्षा कई सालों से छोटे पर्दे से दूर हैं। लेकिन अब आकांक्षा ने टीवी पर वापसी न करने की वजह का खुलासा किया है।

आपको बता दें, आकांक्षा का कहना है कि वो टीवी पर वापसी तो करना चाहती हैं, लेकिन वो ऑडिशन में पास नहीं हो पा रही हैं। एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि अब उनके पति गौरव खन्ना को ही प्रोड्यूसर बनकर शो को प्रोड्यूस करना पड़ेगा ताकि वो उनका कमबैक करा सके।

मीडिया संग बातचीत में आकांक्षा ने कहा, “मैं शोज किया करती थी, लेकिन अब मैं शोज करने का इंतजार कर रही हूं। कोई भी चीज मुझे टीवी से दूर नहीं रख रही है। मैं कई सारे ऑडिशंस देती हूं, लेकिन मुझे लगता है कि लोगों का मेरा ऑडिशन पसंद नहीं आ रहा।”

एक्ट्रेस ने आगे कहा, “मैं फैंस से कहना चाहती हूं कि आप गौरव पर प्यार बरसाते रहिए और अब वो मेरे लिए शो प्रोड्यूस करेगा, क्योंकि मुझे नहीं लग रहा है कोई मुझे अपने शो में लेने वाला है।” हालांकि, इसपर गौरव ने कहा, “ऐसा कुछ भी नहीं है। मुझे भरोसा है कि वक्त से पहले और किस्मत से ज्यादा किसी को कुछ नहीं मिलता। समय बहुत जरूरी है और मैं ये अपने पर्सनल एक्सपीरियंस से कह रहा हूं। मैं इस इंडस्ट्री में लंबे समय से हूं और काम करने के कई मौके मिले, लेकिन अनुपमा के बाद रास्ते बदल गए। इस पर भरोसा नहीं हो रहा है। मुझे शो से बहुत प्यार मिला, मुझे यकीन है कि आपके लिए भी कुछ ऐसा इंतजार कर रहा होगा। भरोसा रखो।”


Download Android App
Download iOS App



