छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में माओवादियों के हमले में शहीद हुए 10 जवानों और एक चालक को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्रद्धांजलि दी और कंधा देकर शहीदों के शवों को उनके गांव के लिए रवाना किया।
मुख्यमंत्री बघेल व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू गुरुवार को दंतेवाड़ा पहुंचे और वहां उन्होंने शहादत देने वाले डीआरजी जवानों के शवों पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद शहीद जवानों के परिजनों से भेंटकर शोक संवेदना प्रकट की और ढांढस बंधाया। इसके बाद शहीदों के शवों को कंधा देकर उनके पैतृत गांव की तरफ रवाना किया।
बुधवार को दंतेवाड़ा के अरनपुर थाना क्षेत्र में नक्सलियों के हमले में 10 जवान जोगा सोढ़ी पोलमपल्ली, मुन्ना कड़ती, संतोष तामो, दुलगो मंडावी, लखमू राम, जोगा कवासी, हरिराम, जयराम पोडियाम, जगदीश कुमार कोवासी, राजू राम और वाहन चालक धनीराम यादव शहीद हो गए थे।


Download Android App
Download iOS App



