बॉलीवुड एक्टर किंग खान की पत्नी की मुश्किलें इन दिनों बड़ती नजर आ रही है। खुद का ब्रांड चलाने वाली गौरी अपने पति शाहरुख खान की सुपर हिट फिल्म पठान की सुपर सक्सेस एंजॉय कर रही है। फिल्म ने बॉस ऑफिस पर 1000 करोड़ की कमाई की है।

बता दे, गौरी खान खुद का इंटीरियर डिजाइनिंग ब्रांड चला रही है। वही उनकी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में उनके खिलाफ के एफआईआर दर्ज की गई है। बता दे मुंबई में रहने वाले जसवंत शाह ने किंग खान की पत्नी के खिलाफ यह फिर दर्ज की है। इससे पहले किंग खान के बेटे के खिलाफ ड्रगस का मामला अभी तक ठंडा नहीं पड़ा है मानों खान परिवार को एक बार फिर नजर लग गई हो।

चलिए बताते है क्या है पूरा मामला? दरअसल, जसवंत शाह ने गौरी खान के खिलाफ आरोप लगाया है कि वो जिस कंपनी की ब्रांड एंबेसडर थी उस कंपनी ने 86 लाख रुपए वसूलने के बाद उनके फ्लैट पर कब्जा नहीं दिया। वही एफआईआर में लिखा गया है कि लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में तुलसियानी गोल्फ व्यू स्थित फ्लैट किसी और को दे दिया गया।

साथ ही शिकतकर्ता ने गौरी के अलावा, तुलस्यानी कंस्ट्रक्शन एंड डेवलपमेंट लिमिटेड के चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर अनिल कुमार तुलस्यानी और इसके डायरेक्टर महेश तुलस्यानी के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने कहा कि उसने ब्रांड एंबेसडर गौरी से प्रभावित होकर फ्लैट खरीदा था।

बता दे हाल ही में गौरी खान ने शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी के मुंबई में न्यूली रेनोवेट घर का दौरा किया था जिसमें वो अपने परिवार के साथ वहा पहुंची थी। ऐसा बताया जा रहा है पूजा के घर का इंटीरियर गौरी खान द्वारा ही किया गया था।


Download Android App
Download iOS App



