भूत दिखता नहीं है पर इसके नाम से डर सबको लगता है। सोचो अगर किसी को भूत नजर आ जाए तो उसकी हालात क्या होगी? ऐसा ही कुछ अभिनेत्री एन्ड्रिया जेरेमिया के साथ भी हुआ जब वह ‘द हाउस नेक्सट डोर’ की शूटिंग कर रही थीं। तभी उन्हें सेट पर भूत नजर आया जिसे देखकर वह डर गईं और उनकी चीख को सुनकर उस कमरे में पूरी यूनिट इक्_ा हो गईं। हालांकि बाद में जब सबने उस भूत को देखा तो हंसने लगे।
दरअसल, मामला यह था कि भूत के गेटअप में फिल्म की दूसरी एक्ट्रेस अनिशा कमरे में पहले से मौजूद थीं, इस बात की जानकारी एन्ड्रिया को नहीं थी। हालांकि उनके अंदर से इस डर को निकलने में थोड़ा वक्त लगा। मिलिंद राव निर्देशित इस फिल्म में सिद्धार्थ, एन्ड्रिया जेरेमिया और अतुल कुलकर्णी मुख्य भूमिका में हैं।


Download Android App
Download iOS App



