BOX OFFICE पर भिड़े Akshay Kumar और जॉन अब्राहम, पहले दिन ‘सत्यमेव जयते’ ने कमाए इतने करोड़

Summary :

15 अगस्त को जॉन अब्राहम की फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ औरAkshay Kumar की फिल्म ‘गोल्ड’ रिलीज हुई है। दोनों ही फिल्में आपस में काफी धाकड़ तरीके से भिड़ रही है।

15 अगस्त को जॉन अब्राहम की फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ और Akshay Kumar की फिल्म ‘गोल्ड’ रिलीज हुई है। दोनों ही फिल्में आपस में काफी धाकड़ तरीके से भिड़ रही है। दोनों फिल्मों के एक साथ रिलीज होने के बाद ये कयास लगाए जा रहे थे कि दोनों ही फिल्मों को एक-दूसरे से भारी नुकसान हो सकता है। लेकिन जो खबरें आ रही है वह तो कुछ और ही बयां कर रही हैं।

दोनों फिल्मों ने की ताबतोड़ कमाई

Akshay Kumar ने साबित कर दिया कि स्वतंत्रता दिवस तो उन्हीं के नाम रहता है। ‘गोल्ड’ ने पहले दिन। 25.25 करोड़ की ओपनिंग ली है। यानि दोनों फ़िल्मों के पहले दिन के कलेक्शंस। 45 करोड़ के आंकड़े को पार कर गया है। रीमा कागती निर्देशित ‘गोल्ड’ एक पीरियड फ़िल्म है।

जिसमें Akshay Kumar हॉकी टीम के मैनेजर के किरदार में हैं। ‘गोल्ड’ की कहानी आज़ादी के बाद भारत के पहले गोल्ड मेडल जीतने पर आधारित है। फ़िल्म में अक्षय कुमार के साथ मौनी रॉय ने फीमेल लीड रोल निभाया है जो उनकी पत्नी का है। मौनी का बड़े पर्दे पर यह डेब्यू है।

जॉन की ‘सत्यमेव जयते’ की जिसने रिलीज़ के पहले दिन 20.52 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया है। मिलाप ज़वेरी निर्देशित फ़िल्म में जॉन के साथ मनोज बाजपेयी और आयशा शर्मा मुख्य किरदारों में नज़र आये। भ्रष्टाचार की लड़ाई लड़ते जॉन का ज़बर्दस्त एक्शन और मनोज बाजपेयी के साथ उनकी तकरार दर्शकों को पसंद आयी है।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के ट्वीट के अनुसार Akshay Kumar की फिल्म ‘गोल्ड’ ने पहले दिन 25.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।  ‘गोल्ड’ के जरिए Akshay Kumar  को अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग मिली है।  वहीं ‘सत्यमेव जयते’ ने पहले दिन 20.52 करोड़ रुपये बटोरे।

यह जॉन अब्राहम की सबसे बड़ी ओपनिंग कलेक्शन करने वाली फिल्म बनकर उभरी है।  पहले दिन की कमाई से साफ है कि दोनों ही फिल्मों में 15 अगस्त की छुट्टी का फायदा मिला है।  साथ ही दोनों फिल्मों को 5 दिन का लंबा वीकएंड मिला है जिसका सीधा फायदा इसके कलेक्शन पर पड़ेगा।

Desk Team