‘पद्मावत’ की बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत 

Summary :

NULL

मुंबई : संजय लीला भंसाली की विवादित फिल्म ‘पद्मावत’ की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत अच्छी रही है। वायकॉम 18 से जुड़े सूत्रों ने बताया कि 24 जनवरी को देशभर में चुनिंदा स्थानों पर भुगतान के बाद प्रिव्यू से पांच करोड़ रुपये की कमाई हुई। वहीं रिलीज के पहले दिन कल फिल्म ने 19 करोड़ रुपये का कारोबार किया।

ये आंकड़े ऐसे समय में आए हैं जब देश के 75 प्रतिशत मल्टीप्लेक्स मालिकों का प्रतिनिधित्व करने वाले मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और गोवा में फिल्म के प्रदर्शन से इनकार कर दिया है।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहां क्लिक करें।

Desk Team