गोविंदा के इस बयान के बाद सोशल मीडिया यूज़र्स Memes लेकर टूट पड़े

Summary :

बॉलीवुड जगत के सफल कॉमेडियन और हीरो नंबर 1 कहलाए जाने वाले एक्टर गोविंदा अपने एक नए खुलासे की वजह से इंटरनेट की दुनिया में ट्रोलिंग का जबरदस्त तरीके से शिकार हो गए हैं।

बॉलीवुड जगत के सफल कॉमेडियन और हीरो नंबर 1 कहलाए जाने वाले एक्टर गोविंदा अपने एक नए खुलासे की वजह से इंटरनेट की दुनिया में ट्रोलिंग का जबरदस्त तरीके से शिकार हो गए हैं। गोविंदा ने एक टीवी शो में इस बात का खुलासा किया कि जेम्स कैमरून के निर्देशन में बनी अवतार के लिए उन्हें ऑफर मिला था लेकिन उन्होंने इस फिल्म के ऑफर के लिए साफ-साफ इंकार कर दिया। क्योंकि भैया वो 410 दिनों तक फिल्म की शूटिंग नहीं कर सकते थे और साथ मे वह अपने शरीर पर पेंट भी नहीं कर सकते थे। 
अब एक्टर के इस बयान को सोशल मीडिया पर जोक ऑफ द डे बोला जा रहा है। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर गोविंदा की फोटो के लुक के पोस्टर के साथ मिलाकर कई सारे मीम्स भी बनाए जा रहे हैं। वहीं गोविंदा का खूब मजाक भी उड़ाया जा रहा है। बता दें कि साल 2009 में आई फिल्म अवतार दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी थी। लेकिन इस फिल्म का रिकॉर्ड एवेंजर्स एंडगेम ने तोड़ दिया है। 
बता दें कि जनता को गोविंदा की यह बात कताई हज्म ना हो सकी। वह अब सोशल मीडिया पर मीम्स लेकर उतर पड़े हैं। लोगों को गोविंदा  की इस बात पर यकीन कर पाना बहुत मुश्किल सा हो गया।

गोविंदा ने चैट शो पर अपने कैरियर से जुड़े कई सारे सवालों का जवाब दिया जिन्हें बहुत ही कम लोग जानते हैं लेकिन इस बयान पर खूब मच गया बवाल। गोविंदा ने कहा था कि अवतार टाइटल मैंने ही दिया था। वो सुपरहिट फिल्म थी। मैंने ऐसा कहा भी था कि उनकी ये फिल्म बहुत ज्यादा चलने वाली है इसके साथ ही मैंने ऐसा भी कहा कि तुम्हारी ये फिल्म 7 साल नहीं बनने वाली है तुम पिक्चर नहीं पूरी कर पाएंगे। 
मुझे ऐसा लगता है कि मेरी ये बात सुनकर वो मेरे से नाराज हो गए। मैंने ये सोचा ही नहीं कि मैं इसके शहर में ही हूं। उन्होंने कहा कि तुम ऐसा कैसे कह सकते हो कि पिक्चर 7 साल तक भी नहीं बन पाएगी। वहीं गोविंदा ने कहा कि एक तो तुम अवतार चाह रहे हो और इस टाइप का अवतार चाह रहे हो जो अपंग है वह भगवान का अंश है और वो अपंग है मैंने ऐसा बोला कि ये नहीं होगा। क्योंकि ये संभव नहीं है। 

Desk Team