14 साल बाद पिघला Sunita Ahuja का दिल, कृष्णा-कश्मीरा को गले लगाकर खत्म की नाराज़गी

Govinda Family Reunion

Govinda Family Reunion: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा का परिवार पिछले कई सालों से जिस दूरी और नाराजगी को लेकर चर्चा में था, आखिरकार उसमें एक बड़ा मोड़ आता नजर आया है। कहा जाता है कि एक समय ऐसा भी था जब रिश्तों में इतनी कड़वाहट आ गई थी कि बातचीत तक बंद हो गई थी और परिवार के बीच सन्नाटा सा छा गया था। आखिर 14 साल से चल रही ये दूरियाँ कैसे खत्म हुईं और उस पल की असली वजह क्या थी? आज जानते हैं पूरी कहानी…

Govinda Family Reunion: लाफ्टर शेफ्स के सेट पर हुआ भावुक मिलन

Govinda Family Reunion
Govinda Family Reunion ( Source: Social Media)

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा के परिवार में लंबे समय से चल रही नाराजगी अब आखिरकार खत्म होती नजर आ रही है। गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने 14 साल पुरानी नाराजगी भुलाकर कृष्णा अभिषेक और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह को गले लगाया। इस भावुक पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे परिवार के रिश्तों में आई नई शुरुआत मान रहे हैं। लंबे समय से परिवार के बीच चली आ रही दूरी के बाद यह मेल-मिलाप हर किसी के लिए खास बन गया है।

हाल ही में टीवी शो लाफ्टर शेफ्स के सेट पर सुनीता आहूजा, कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह आमने-सामने आए। इस दौरान सुनीता ने दोनों को गले लगाकर सभी पुराने गिले-शिकवे भुला दिए। माहौल काफी भावुक हो गया और वहां मौजूद सभी लोग इस पल को देखकर खुश नज़र आए।

सुनीता आहूजा ने मजाकिया अंदाज में कहा, “14 साल के बाद आज वनवास खत्म हुआ है।” उनके इस बयान के बाद कृष्णा और कश्मीरा के चेहरे पर भी खुशी साफ दिखाई दी। सोशल मीडिया पर यह वीडियो सामने आते ही फैंस ने इसे परिवार की बड़ी खुशखबरी बताया।

 Laughter Chef: एक मजाक से शुरू हुई थी परिवार की दूरी

Laughter Chef
Laughter Chef ( Source : Socia Media)

गोविंदा और कृष्णा अभिषेक के परिवार के बीच विवाद कई साल पहले शुरू हुआ था। आपको बता दे कि उस दौरान कृष्णा अभिषेक ने द कपिल शर्मा शो में गोविंदा पर कुछ ऐसे मजाक किए थे, जिन्हें परिवार ने दिल पर ले लिया। इसके बाद कश्मीरा शाह के एक ट्वीट ने आग में घी डालने का काम किया, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर “पैसों के लिए नाचने वाले लोग” जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था। बताया जाता है कि एक कॉमेडी शो में हुए मजाक के बाद दोनों परिवारों के रिश्तों में खटास आ गई थी। इसके बाद यह नाराजगी धीरे-धीरे इतनी बढ़ गई कि पब्लिक तौर पर भी दोनों परिवारों के बीच दूरियां साफ नजर आने लगीं।

सुनीता आहूजा कई बार इंटरव्यू में अपनी नाराजगी जाहिर कर चुकी थीं। वहीं कृष्णा अभिषेक भी कई मौकों पर अपने मामा गोविंदा और मामी सुनीता से रिश्ते सुधारने की इच्छा जता चुके थे। लेकिन अब जाकर दोनों परिवारों के बीच आई ये नजदीकी फैंस के लिए राहत भरी खबर बन गई है।

Kashmera Shah: फैंस बोले- परिवार से बढ़कर कुछ नहीं

Kashmera Shah
Kashmera Shah ( Source : Social Media)

जैसे ही सुनीता, कृष्णा और कश्मीरा के मेल-मिलाप का वीडियो वायरल हुआ, सोशल media पर फैंस के रिएक्शन आने लगे। लोगों ने कहा कि रिश्तों में मनमुटाव होना आम बात है, लेकिन परिवार का साथ सबसे जरूरी होता है।

कई फैंस ने लिखा कि इतने सालों बाद इस तरह परिवार का एक होना दिल जीत लेने वाला पल है। वहीं कुछ लोगों ने उम्मीद जताई कि अब गोविंदा और कृष्णा के रिश्ते भी पहले जैसे मजबूत हो जाएंगे। इस भावुक मिलन ने यह साबित कर दिया कि चाहे कितनी भी दूरियां क्यों न आ जाएं, परिवार के रिश्ते आखिरकार दिल से जुड़े रहते हैं।

अब देखने वाली बात होगी कि गोविंदा परिवार की यह नई शुरुआत आने वाले दिनों में रिश्तों को कितना मजबूत बनाती है, लेकिन फिलहाल इस मिलन ने फैंस के चेहरे पर मुस्कान जरूर ला दी है।

Read More: 14 साल बाद लौटी अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी, लेकिन क्या ‘भूत बंगला’ निकलेगी सिर्फ पुरानी कॉमेडी का रीपैक्ड खेल..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।