बॉलीवुड के नामचीन अभिनेता गोविंदा के परिवार से बेहद दुखद खबर सामने आयी है और खबर के अनुसार गोविंदा के भतीजे जनमेंद्र आहूजा की मौत हो गई है। गुरुवार सुबह जनमेंद्र के अपार्टमेंट पर उनकी डेड बॉडी मिली है।
आपको बता दें जनमेंद्र मुंबई के यारी रोड स्थित, वर्सोवा(अंधेरी वेस्ट) में अपार्टमेंट में रह रहे थे। सुबह डेड बॉडी मिलने के बाद तुरंत पुलिस को खबर की गयी और उसके बाद पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए हॉस्पिटल भेज दिया है।
गोविंदा के परिवार की तरफ से कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा शाह ने मीडिया में जनमेंद्र की मौत की पुस्टि और बताया की इस खबर से उनका पूरा परिवार गहरे सदमे में है। जनमेंद्र महज 34 साल के थे।
कश्मीरा ने बताया की जैसे ही उन्हें अपने देवर जनमेंद्र आहूजा की मौत की खबर मिली वो तुतंत उनके अपार्टमेंट पर पहुंचे और साथ ही कश्मीरा ने ये भी खुलासा किया की जनमेंद्र की मौत नेचरल डेथ है।
जनमेंद्र आहूजा गोविंदा के बड़े भाई कीर्ति कुमार के इकलौते बेटे जिन्हे कीर्ति कुमारघर काम करने वाले नौकर महेंद्र और लाली से गोद लिया था। जनमेंद्र की मृत्यु के बाद गोविंदा, नर्मदा आहूजा, कृष्णा अभिषेक, रागिनी खन्ना, कामिनी खन्ना और परिवार के बाकी सदस्य उनके घर पहुँच चुके है।
बताया जा रहा है की आज शाम ही मुंबई के विले पारले स्थित पवन हंस श्मशान भूमि पर जन्मेन्द्र के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस अंतिम संस्कार में बॉलीवुड जगत से जुडी कई हस्तियाना शामिल होंगी। l
आपको बता दें जनमेंद्र आहूजा बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े हुए थे और फिल्मों में निर्देशन के पेशे में काम कर रहे थे। साथ ही इन्होने फिल्म ‘प्यार दीवाना होता है’ के लिए गीत भी लिखे थे। साथ ही उन्होंने उन्होंने गोविंदा के साथ ‘जहां जायेगा हमें पाएगा’ फिल्म में बतौर असिस्टेंट निर्देशक भी काम किया था।


Download Android App
Download iOS App









