इस नए साल की शुरुआत हुई एक बेहद दुखद खबर से जब पता चला की बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और डायलॉग राइटर कदर खान अब इस दुनिया में नहीं रहे।अभिनेता गोविंदा इस शोक समाचार से बेहद दुखी हुए और उन्होंने सोशल मीडिया पर कादर खान को बेहद भावुक अंदाज में श्रद्धांजलि दी।
कादर खान की मौत की खबर ने हर उस फैन का दिल तोड़ दिया तो भारतीय सिनेमा को पसंद करता है बल्कि इस घटना से पूरे बॉलीवुड में भी शोक की लहर दौड़ गयी है। कादर खान काफी समय से बॉलीवुड में सक्रिय नहीं थे और कनाडा में अपनी के साथ रह रहे थे।
बताया जा रहा है की बॉलीवुड में अनबन और सेहत सम्बन्धी समस्याओं की वजह से कादर खान मुंबई छोड़ कर कनाडा शिफ्ट हुए थे। कादर खान ने बॉलीवुड के नामी कलाकारों के साथ काम किया है और अभिनेता गोविंदा के साथ तो उनकी जोड़ी कुछ ऐसी जमी की इस जोड़ी ने कुल 41 फिल्मों में एक साथ काम किया है।
कादर खान और गोविंदा की जोड़ी ने साजन चले ससुराल , दरिया , अपमान की आग , आँखें , अनारी नंबर वन , रखवाले , दूल्हे राजा और राजा बाबू जैसी सुपरहिट फ़िल्में भी दर्शकों का खूब मनोरंजन करती है।
गोविंदा ने कादर खान के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया और उन्होंने अपनी भावनाओं को ट्विटर पर अपने ट्वीट के जरिये व्यक्त किया।
गोविंदा ने अपने ट्वीट में लिखा ” कादर खान सिर्फ उनके उस्ताद नहीं थे बल्कि पिता समान थे। उनका औरा ऐसा था की उनके साथ काम करना एक सुपरस्टार के साथ काम करने जैसा था। पूरी फिल्म इंडस्ट्री और मेरा परिवार उनके निधन पर शोकाकुल है। हम अपने दुःख को शब्दों में बयान नहीं कर सकते। #ripkaderkhansaab ”
गोविंदा के इस ट्वीट को फैंस का समर्थन मिल रहा है और सभी ने गोविंदा की भावनाओं की कदर करते हुए बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रहे कादर खान को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।


Download Android App
Download iOS App










