अहमदाबाद : गुजरात सरकार ने आज एक अधिसूचना जारी कर संजय लीला भंसाली की बहु-चर्चित फिल्म ‘पद्मावत’ की रिलीज पर प्रतिबंध लगा दिया। राज्य सरकार का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए यह निर्णय किया गया। पिछले साल नवंबर में राज्य विधानसभा चुनाव से पहले गुजरात सरकार ने फिल्म को प्रतिबंधित कर दिया था, जिसका नाम पहले ‘पद्मावती’ था। अधिसूचना जारी करते हुए राज्य के गृह राज्य मंत्री प्रदीप सिंह जडेजा ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिए फिल्म पर प्रतिबंध लगाया जाना आवश्यक हो गया था।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



