रांची: झारखंड के गुमला में एक सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 5 महिलाएं, 2 पुरुष और 4 बच्चे शामिल हैं. हादसे में 5 लोग घायल भी हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा गुमला के भरनो के पास हुआ। ट्रक और ऑटो की सीधी टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि ये लोग मेला देख कर अपने घर लौट रहे थे, तभी ये हादसा हुआ। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हादसे पर शोक जताते हुए घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं।
इस संबंध में सीएम रघुवर दास ने कहा, “गुमला के भरनो में हुई सड़क दुर्घटना से मर्माहत हूं. दुख की इस घड़ी में मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। प्रशासन को घायलों के त्वरित इलाज की व्यवस्था का निर्देश दिया है। रिम्स में व्यवस्था और घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था के लिए स्थानीय विधायक डॉ जीतू चरण राम रिम्स पहुंच रहे हैं। गुमला उपायुक्त समेत प्रशासन के आला अधिकारी, 108 एम्बुलेंस घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव में जुट गये हैं।”
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



