रणवीर सिंह की फिल्म गली बॉय इन 5 फिल्मों को पीछे छोड़ कमाई के मामले में नंबर 1 बनी

Summary :

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणवीर सिंह के लिए जैसे 2018 की शुरूआत हुई ठीक वैसे ही 2019 की शुरूआत भी काफी धमाकेदार रही है। साल 2018 में रणवीर सिंह

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणवीर सिंह के लिए जैसे 2018 की शुरूआत हुई ठीक वैसे ही 2019 की शुरूआत भी काफी धमाकेदार रही है। साल 2018 में रणवीर सिंह ने फिल्म पद्मावत में अलाउद्दीन खिलजी के रोल और सिम्बा से धमाका मचाया था तो इस साल उन्होंने फिल्म गली बॉय में एक रैपर का रोल अदा कर उन्होंने लोगों का दिल बखूबी जीत लिया है।

फिल्म गली बॉय से ही रणवीर सिंह ने अपना रैप में भी डेब्यू कर लिया है। फिल्म के गाने देश भर में खूब पसंद किए जा रहे हैं। फिल्म गली बॉय ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई करा ली है।

कई बड़ी फिल्मों को दी टक्कर…

फिल्म ‘गली बॉय’ ने अभी तक भारत में 132.93 करोड़ रुपए की नेट कमाई कर ली है जबकि 156.86 करोड़ रुपए की ग्रोस कमाई की है और विदेशों में 68 करोड़ रुपए का कारोबार किया है। कुल मिलाकर दुनिया भर की टोटल कमाई 224.86 करोड़ रुपए की करी है। बता दें कि गली बॉय की टक्कर अब बड़ी फिल्मों से देखेने को मिल रही है।

रणवीर सिंह की फिल्म गली बॉय ने 5 फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है जिसमें वरूण धवन,सुशांत सिंह राजपूत,आयुष्मान खुराना,अक्षय कुमार और सलमान खान की फिल्म शामिल है।

जोया अख्तर के निर्देशन में बनी फिल्म गॅली बॉय दुनिया भर में ग्रॉसर सूची में कई दिग्गजों की फिल्म को पछाड़ चुकी हैं और फिल्म ने 224.86 करोड़ रुपए की कमाई की है। बता दें कि फिल्म जुड़वा 2 ( 216.61 करोड़ रुपये ), एमएस Dhoni- The Untold Story ( 217 करोड़ ), रुस्तम ( 218.80 करोड़ रुपये ), बधाई हो ( 218.82 करोड़ रुपये ) और Tubelight ( 223.24 करोड़ रुपये )।

फिल्म की तबाड़तोड़ कमाई देखने के बाद अब ऐसा लगता है कि फिल्म एयरलिफ्ट जिसकी कुल कमाई 231.60 करोड़ रुपए कमाई थी इससे भी आगे निकल जाएगी। लेकिन सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म ‘जब तक है जान’ जिसने 241 करोड़ रुपए से नीचे ही रह सकती है। 

श्रेणी ओवरसीज
(सकल)
भारत
(नेट)
भारत
(सकल)
वैश्विक
1. दंगल (2016) 1357.01 387.39 542.34 1899.35
2. बजरंगी भाईजान (2015) 482.54 320.34 432.46 915.00
3. सीक्रेट सुपरस्टार (2017) 822.92 62.00 80.00 902.92
4. बाहुबली 2 हिंदी (2017) 157.19 511.30 736.24 893.43
5. पीके (2014) 342.50 339.50 489.00 831.50
6. सुल्तान (2016) 168.00 300.45 420.65 589.00
7. टाइगर ज़िंदा है (2017) 128.00 339.16 434.12 562.12
8. पद्मावत (2018) 176.00 300.00 384.00 560.00
9. धूम 3 (2013) 186.00 280.25 372.00 558.00
10. संजू (2018) 105.00 341.22 436.76 541.76
11. चेन्नई एक्सप्रेस (2013) 121.00 226.70 301.00 422.00
12. प्रेम रतन धन पायो (2015) 93.70 207.40 305.00 399.00
13. 3 इडियट्स (2009) 126.00 202.00 269.00 395.00
14. दिलवाले (2015) 180.09 148.72 214.15 394.00
15. सिम्बा (2018) 94.00 240.22 299.01 393.01
16. नया साल मुबारक (2014) 90.00 205.00 295.00 385.00
17. किक (2014) 67.58 233.00 309.89 377.00
18. क्रिश 3 (2013) 54.00 240.50 320.00 374.00
19. बाजीराव मस्तानी (2015) 101.83 184.00 265.00 367.00
20. बैंग बैंग (2014) 79.00 181.03 261.00 340.00
21. उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक 48.00 239.69 281.38 329.38 *
22. एक था टाइगर (2012) 57.00 198.00 263.00 320.00
23. ये जवानी है दीवानी (2013) 58.00 190.03 259.00 318.00
24. शौचालय: एक प्रेम कथा (2017) 124.23 133.60 192.38 316.61
25. गोलमाल अगेन (2017) 47.35 205.72 263.32 310.67
26. हिंदी मीडियम (2017) 205.21 69.00 99.36 304.57
27. Raees (2017) 95.20 137.51 192.51 287.71
28. 2.0 (2018) 34.00 188.00 241.00 275.00
29. रेस 3 (2018) 65.32 169.00 205.44 270.76
30. दबंग 2 (2012) 54.00 159.00 211.00 265.00
31. तनु वेड्स मनु रिटर्न्स (2015) 45.80 152.00 213.00 258.00
32. बाघी 2 (2018) 43.82 165.00 199.55 243.37
33. ऐ दिल है मुश्किल (2016) 85.00 112.50 157.50 242.50
34. जब तक है जान (2012) 80.00 121.00 161.00 241.00
35. एयरलिफ्ट (2016) 47.60 129.00 184.00 231.60
36. गली बॉय 68.00 132.93 156.86 224.86 *
37. ट्यूबलाइट (2017) 49.00 121.00 174.25 223.24
38. बदहाई हो (2018) 43.72 136.80 175.10 218.82
39. रुस्तम (2016) 40.54 127.42 178.26 218.80
40. एमएस धोनी – द अनटोल्ड स्टोरी (2016) 30.00 133.04 187.00 217.00
41. जुडवा 2 (2017) 40.22 137.81 176.39 216.61
42. हिचकी (2018) 151.72 46.17 59.09 210.81
43. काबिल (2017) 34.50 121.00 175.00 209.50
44. बद्रीनाथ की दुल्हनिया (2017) 39.05 116.60 167.90 206.95
45. जॉली एलएलबी 2 (2017) 36.69 117.00 163.75 200.64

जोया अख्तर के निर्देशन में बनी फिल्म गॅली बॉय एक गली के लड़के मुराद की कहानी है जो रैपर बनने तक का सफर तय करता है और लोगों के दिलों में छा जाता है। रणवीर के अपोजिट इस फिल्म में आलिया भट्ट दिखाई देंगी। इसके अलावा इस फिल्म में सिद्घांत चतुर्वेदी और कल्कि कोचलिन भी है।

महाशिवरात्रि पर शिव के दरबार पहुंची कृति सनोन, लुका छिपी की सफलता पर की पूजा

Desk Team