Haldi Ceremony Outfit Designs: होने वाली दुल्हनों के लिए बेस्ट हैं ये हल्दी आउटफिट्स, ये ट्रेंडी कलर्स करें ट्राई

Summary :

Haldi Ceremony Outfit Designs: वेडिंग सीजन शुरू हो गया है। इस सीजन में दुल्हन बनने वाली लड़कियों की सबसे ज्यादा टेंशन रहती है, हर फंक्शन के लिए कैसा आउटफिट चुनें? जिसमें एक है हल्दी सेरेमनी। आमतौर पर लड़कियां अपनी हल्दी पर पीले रंग के कपड़े पहनती थी। लेकिन अब फैशन बदल चुका है। ऐसे में चलिए आपको दिखाते हैं कि आप अपनी हल्दी में किन कलर्स के आउटफिट चुन सकती हैं। Haldi Ceremony Outfit Designs: दुल्हनों के लिए बेस्ट हैं ये हल्दी आउटफिट्स 1. Pastel Lehenga आज कल पेस्टल कलर काफी ट्रेंड में है। ऐसे में हल्दी फंक्शन के लिए…

Haldi Ceremony Outfit Designs: वेडिंग सीजन शुरू हो गया है। इस सीजन में दुल्हन बनने वाली लड़कियों की सबसे ज्यादा टेंशन रहती है, हर फंक्शन के लिए कैसा आउटफिट चुनें? जिसमें एक है हल्दी सेरेमनी। आमतौर पर लड़कियां अपनी हल्दी पर पीले रंग के कपड़े पहनती थी। लेकिन अब फैशन बदल चुका है। ऐसे में चलिए आपको दिखाते हैं कि आप अपनी हल्दी में किन कलर्स के आउटफिट चुन सकती हैं।

Haldi Ceremony Outfit Designs: दुल्हनों के लिए बेस्ट हैं ये हल्दी आउटफिट्स

1. Pastel Lehenga

Haldi Ceremony Outfit Designs
Haldi Ceremony Outfit Designs( Source: Social Media)

आज कल पेस्टल कलर काफी ट्रेंड में है। ऐसे में हल्दी फंक्शन के लिए ये पिस्ता ग्रीन कलर का लहंगा भी एक अच्छा ऑप्शन है। इस लहंगे के साथ लाइट गोल्ड ब्लाउज कैरी किया है, मांग टीका और झुमके पहन अपना लुक पूरा किया है, जो स्टनिंग लग रहा है।

2. Orange Cord- Set

Haldi Ceremony Outfit Designs( Source: Social Media)
Haldi Ceremony Outfit Designs( Source: Social Media)

ऑरेंज कलर भी हल्दी फंक्शन के लिए खूब पसंद किया जा रहा है। एक्ट्रेस कृति खरबंदा ने भी अपनी हल्दी में ऑरेंज कलर का शरारा को-अर्ड सेट वियर किया था। आप इस कलर की साड़ी, लहंगा या फिर इंडो वेस्टर्न आउटफिट ट्राई कर सकती हैं।

3. Crop Top Skirt

Haldi Ceremony Outfit Designs( Source: Social Media)
Haldi Ceremony Outfit Designs( Source: Social Media)

इस तरह की स्कर्ट और क्रॉप टॉप आजकल काफी ट्रेंड में हैं। होने वाली दुल्हनें अपनी हल्दी सेरेमनी में ये आउटफिट पहनकर अपने लुक को बेहतर बना सकती हैं। इस तरह की डुअल-टोन स्कर्ट उनके लुक को और बेहतर बनाएंगी।

4. Saree

Haldi Ceremony Outfit Designs( Source: Social Media)
Haldi Ceremony Outfit Designs( Source: Social Media)

इस तरह की प्रिंटेड साड़ी होने वाली दुल्हनों के हल्दी लुक के लिए परफेक्ट साबित हो सकते हैं। अगर आपको भी शादी की रस्मों में सिंपल और क्लासी दिखना है तो आप हल्दी के फंक्शन पर इस तरह की साड़ी कैरी कर सकती हैं।

5. Skirt Dhoti

Haldi Ceremony Outfit Designs( Source: Social Media)
Haldi Ceremony Outfit Designs( Source: Social Media)

होने वाली दुल्हने अगर फैशन के साथ ही ट्रेंड फॉलो करना चाह रही हैं तो इस तरह के धोती स्टाइल स्कर्ट के साथ ब्लाउज और दुपट्टा जैकेट कैरी कर सकती हैं। ये दिखने में बेहद खूबसूरत और एलिगेंट लगते हैं।

Also Read: Bridal Blouse Designs: ब्राइडल लहंगे- साड़ी के साथ सिलवायें ये स्टाइलिश ब्लाउज, मॉडर्न के साथ मिलेगा ट्रेडिशनल लुक

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।