Breakfast में शामिल करें ये Healthy Smoothie तेजी से बढ़ेगी Immunity, जानें इसके 5 फायदे

Summary :

Healthy Smoothie for Breakfast: सर्दियों का मौसम आते ही लोग ऐसी चीज़ों का सेवन करने लगते हैं, जिससे उनके शरीर को गर्माहट मिले। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसी कई टेस्टी डिशेज हैं, जिनका मजा आप सर्दियों में ले सकते हैं। ऐसे में नाश्ते के लिए हेल्दी और गर्म स्मूदी एक बेहतरीन ऑप्शन होते हैं। ये न केवल पोषण से भरपूर हैं, बल्कि आपके दिन की शुरुआत को खास बनाने के लिए परफेक्ट हैं। आइए जानें, इस सर्दी में आप कौन-कौन सी स्मूदी का मजा ले सकते हैं। Healthy Smoothie for Breakfast: नाश्ते के लिए बेहतरीन स्मूदी 1. हॉट…

Healthy Smoothie for Breakfast: सर्दियों का मौसम आते ही लोग ऐसी चीज़ों का सेवन करने लगते हैं, जिससे उनके शरीर को गर्माहट मिले। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसी कई टेस्टी डिशेज हैं, जिनका मजा आप सर्दियों में ले सकते हैं। ऐसे में नाश्ते के लिए हेल्दी और गर्म स्मूदी एक बेहतरीन ऑप्शन होते हैं। ये न केवल पोषण से भरपूर हैं, बल्कि आपके दिन की शुरुआत को खास बनाने के लिए परफेक्ट हैं। आइए जानें, इस सर्दी में आप कौन-कौन सी स्मूदी का मजा ले सकते हैं।

Healthy Smoothie for Breakfast: नाश्ते के लिए बेहतरीन स्मूदी

1. हॉट चॉकलेट प्रोटीन स्मूदी

healthy breakfast smoothies
healthy breakfast smoothies (Source: social media)

सर्दी में चॉकलेट खाना हर किसी को पसंद होता है, लेकिन अगर आप इसकी स्मूदी में गर्म दूध, कोको पाउडर, केला, प्रोटीन पाउडर और थोड़ी सी दालचीनी मिला कर पीते , तो ये टेस्ट के साथ-साथ आपकी सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। इसमें प्रोटीन और फाइबर का बेहतरीन सोर्स है। ठंड में यह स्मूदी एनर्जी बूस्ट करती है और लंबे समय तक पेट भरा महसूस कराती है।

2. काजू-बादाम स्मूदी

breakfast ideas
breakfast ideas (Source: social media)

भीगे हुए काजू और बादाम को गर्म दूध और शहद के साथ अच्छे से मिक्स करें। आप चाहें तो इसमें एक चुटकी इलायची पाउडर भी मिला सकते हैं। यह स्मूदी न केवल शरीर को ऊर्जा देती है, बल्कि सर्दी में त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाने में मदद करती है।

3. खजूर-अखरोट स्मूदी

Healthy Smoothie for Breakfast
Healthy Smoothie for Breakfast (Source: social media)

खजूर, अखरोट और दूध को मिलाकर स्मूदी बनाएं। इसमें फाइबर, आयरन और हेल्दी फैट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। यह स्मूदी सर्दियों में शरीर को ताकत और गर्माहट देती है।

4. स्ट्रॉबेरी-केसर स्मूदी

Healthy Smoothie for Breakfast
Healthy Smoothie for Breakfast (Source: social media)

स्ट्रॉबेरी, गर्म दूध, केसर और शहद को मिलाकर इस स्मूदी को बनाएं। यह न केवल सर्दियों में मिठास का आनंद देती है, बल्कि स्किन हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होती है।

5. ऑरेंज-जिंजर इम्युनिटी स्मूदी

healthy breakfast smoothies
healthy breakfast smoothies (Source: social media)

संतरा, गाजर, अदरक, हल्दी और नारियल पानी में शहद मिलाकर एक ताजगीभरी स्मूदी बनाएं। यह विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है, जो सर्दी-जुकाम से बचाव करती है और आपकी इम्यूनिटी को मजबूत बनाती है।

Also Read: सर्दी में दुबलेपन से पाएं छुटकारा! वज़न बढ़ाने के लिए खाएं ये 5 Super Dry Fruits, जानें इनके फायदे

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।