‘पूरे देश में BJP की नींव हिला दूंगी…’, ममता बनर्जी ने BJP को दे डाली खुली चुनौती; अब क्या करेंगे शाह-मोदी?

Summary :

Mamata Banerjee Rally Highlights: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मंगलवार को मतुआ बहुल बनगांव पहुंचीं और वहां एक रैली को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने केंद्र सरकार और बीजेपी पर तीखा हमला बोला और कहा कि एसआईआर (SIR) प्रक्रिया के नाम पर लोगों को डराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एसआईआर पूरा होने में तीन साल लग जाते हैं और किसी भी असली मतदाता का नाम हटाया नहीं जा सकता। Mamata Banerjee warns BJP: भाजपा पर जमकर कसा तंज सीएम ममता ने आरोप लगाया कि बीजेपी अपने दफ्तरों में बैठकर लिस्ट तय कर रही है। उन्होंने चुनाव…

Mamata Banerjee Rally Highlights: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मंगलवार को मतुआ बहुल बनगांव पहुंचीं और वहां एक रैली को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने केंद्र सरकार और बीजेपी पर तीखा हमला बोला और कहा कि एसआईआर (SIR) प्रक्रिया के नाम पर लोगों को डराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एसआईआर पूरा होने में तीन साल लग जाते हैं और किसी भी असली मतदाता का नाम हटाया नहीं जा सकता।

Mamata Banerjee warns BJP: भाजपा पर जमकर कसा तंज

Mamata Banerjee Rally Highlights
Mamata Banerjee Rally Highlights

सीएम ममता ने आरोप लगाया कि बीजेपी अपने दफ्तरों में बैठकर लिस्ट तय कर रही है। उन्होंने चुनाव आयोग की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि आयोग का काम निष्पक्ष रहना चाहिए, न कि किसी पार्टी का आयोग बन जाना। उन्होंने मतुआ समुदाय से कहा कि वे सभी असली वोटर हैं और अगर उन्हें अवैध ठहराया गया तो 2014 में मोदी सरकार द्वारा लिए गए वोट भी अवैध हो जाएंगे।

Mamata Banerjee Rally against SIR: चुनाव आयोग पर उठाये कई सवाल

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि बीजेपी उनके खिलाफ साजिशें कर रही है और उनका हेलीकॉप्टर रोकने तक की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि चाहे कितनी भी एजेंसियाँ लगाई जाएँ या केंद्र सरकार की पूरी ताकत क्यों न लगाई जाए, वे डरने वाली नहीं हैं। ममता ने लोगों से कहा कि चुनाव से पहले पैसा बांटा जा सकता है, लेकिन बंगाल के लोग समझदार हैं और अपना वोट बीजेपी को नहीं देंगे।

CAA पर ममता का सीधा सवाल, बीजेपी धर्म के आधार पर फॉर्म भरवा रही

Mamata Banerjee Rally Highlights
Mamata Banerjee Rally Highlights

CAA को लेकर ममता ने कहा कि बीजेपी धर्म के आधार पर फॉर्म भरवा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर भरोसा न करें और अपने भविष्य का फैसला सोच-समझकर करें। भाषा के मुद्दे पर ममता ने कहा कि बंगाल में कई बोलियाँ हैं, लेकिन सभी की भाषा बांग्ला है। उन्होंने कहा कि उनका जन्म बीरभूम में हुआ और उनकी मातृभाषा भी बांग्ला है, इसलिए बीजेपी चाहे तो उन्हें भी बांग्लादेशी कह सकती है।

Mamata Banerjee Rally Highlights: बीजेपी देश में धर्म की राजनीति कर रही-सीएम ममता

Mamata Banerjee Rally Highlights
Mamata Banerjee Rally Highlights

अंत में उन्होंने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर का हवाला देते हुए कहा कि संविधान सभी धर्मों के बीच सद्भाव बनाए रखने का संदेश देता है, लेकिन बीजेपी धर्म के नाम पर समाज में विभाजन कर रही है। ममता ने लोगों से डरने की बजाय जागरूक रहने की अपील की और कहा कि जब तक वे मुख्यमंत्री हैं, किसी भी नागरिक को बंगाल से नहीं हटने दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: ध्यान दें! ‘शादी का वादा तोड़ना रेप नहीं, सहमति से Sex और Breakup पर Supreme Court ने क्या कहा?

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।