युवाओं के बीच चर्चित एडवेंचर रियलिटी शो, एमटीवी रोडीज रिवोल्यूशन का 17 वां सीजन अब खत्म हो चुका है। जिसके विजेता बने हैं दिल्ली के हामिद बर्कीजी। हामिद, निखिल चिन्नापा की टीम के हिस्सा थे जिन्होंने अब इस खेल को जीतकर दिल्ली का नाम रोशन किया है। हामिद ने 16 जनवरी, शनिवार को ग्रैंड फिनाले में इस ट्रॉफी को अपने नाम किया है।

इस सीजन की शुरुआत 15 जनवरी 2020 में हुई थी। मार्च में लगे लॉकडाउन के बाद इस शो की शूटिंग को कुछ दिनों के लिए रोका गया जिसके पहले ये शो ऋषिकेश, रूपनगर और गरली गांव में शूट किया गया। इस खिताब को जीतने के बाद अब अनुमान लगाया जा रहा है कि उनके लिए बॉलीवुड के दरवाजे अब खुल जाएंगे।

इस शो को जितने के बाद हामिद ने कहा ”यह मेरे जीवन के सबसे खास पलों में से एक रहा है। अंडरडॉग होने से जहां मुझे खिताब जीतने का प्रदर्शन करने का मौका मिला, मैं अपने खेल, टीम और इस यात्रा में खुद के प्रति वफादार रहा हूं और अंत में यही मायने रखता है। जीवन में कुछ महत्वपूर्ण चीजों के प्रति मेरा दृष्टिकोण बदलने में रोडीज रिवोल्यूशन का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

एक खबर की मुताबिक, हामिद बर्कीजी काफी समय से रोडीज में आना चाहते थे। उन्होंने कहा कि मुझे रोमांच पसंद है। मैंने सोचा कि रोडीज करना मजेदार होगा। लेकिन मेरे पापा मेरे इस विचार से खुश नहीं थे। इस बात को उन्हें समझाने में मुझे लगभग तीन साल लग गए। उन्होंने आगे कहा कि जब वह आखिरकार सहमत हुए तो मैं दिल्ली ऑडिशन के लिए गया और उसे डिस्क्वालिफाई हो गया।


Download Android App
Download iOS App



