बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और निर्देशक महेश मांजरेकर पर एक व्यक्ति ने थप्पड़ मारने और गाली देने का आरोप लगाया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये लड़ाई कार में टक्कर लगने के बाद शुरू हुई जहां उन्होंने हाथापाई की और उसके खिलाफ अपशब्दों का भी इस्तेमाल किया।

शिकायतकर्ता के मुताबिक, उसकी कार मांजरेकर की कार से टकरा गई थी जिसके बाद फिल्मकार के उसे थप्पड़ मारा और अपशब्द कहे। यावत पुलिस थाने के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि यह घटना शुक्रवार रात पुणे-सोलापुर राजमार्ग पर यावत गांव के करीब हुई, जिसके बाद पुलिस ने महेश मांजरेकर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता कैलाश सतपुते ने आरोप लगाया कि मांजरेकर ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिसके कारण उसकी कार अभिनेता की कार से पीछे से टकरा गई।

बीते अगस्त महीने में महेश मांजरेकर को फोन पर डारने-धमकाने की कोशिश की गई थी और उनसे 35 करोड़ रुपए मांगे गए। जिसके बाद उन्होंने दादर पुलिस स्टेशन में इस बारे में शिकायत दर्ज कराई थी। महेश मांजरेकर के मुताबिक फोन करने वाले ने खुद को अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम का आदमी बताया।
महेश बॉलीवुड के बड़े निर्देशकों में से एक हैं। जिन्होंने संजय दत्त समेत कई बड़े सितारों के साथ काम किया है। वहीं संजय दत्त के साथ उनकी फिल्म ‘वास्तव’ ने कई बड़े पुरस्कार अपने नाम किए।


Download Android App
Download iOS App



