Hanuman Ansh vs Toxic Box Office: 2 करोड़ी ‘Hanuman Ansh’ ने रोकी ‘Toxic’ की रफ्तार, आंकड़ों ने उड़ाए ट्रेड एक्सपर्ट्स के होश

Summary :

बॉक्स ऑफिस पर 51 साल पुराना इतिहास दोहराया गया है। नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी छोटे बजट की भक्ति फिल्म 'हनुमान अंश' ने 27वें दिन कमाई के मामले में साउथ सुपरस्टार यश की 500 करोड़ी फिल्म 'टॉक्सिक' को पछाड़ दिया है। जहां 'हनुमान अंश' रोज नया रिकॉर्ड बना रही है, वहीं 'टॉक्सिक' की कमाई में भारी गिरावट देखी जा रही है। जानिए दोनों फिल्मों का पूरा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिपोर्ट।

Hanuman Ansh vs Toxic Box Office: कहते हैं ना कि सिनेमाघरों में जब जनता का प्यार किसी फिल्म को मिल जाए, तो बड़े से बड़ा बजट और बड़ा से बड़ा सुपरस्टार भी फीका पड़ जाता है। ऐसा ही कुछ इस समय देश के सिनेमाघरों में देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां भारी-भरकम बजट और भारी भरकम स्टारकास्ट के साथ आई केजीएफ फेम यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ (Toxic) की कमाई थमने लगी है, वहीं दूसरी तरफ सिर्फ 2 करोड़ रुपये के मामूली बजट में बनी धार्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश‘ (Hanuman Ansh) बॉक्स ऑफिस पर हर रोज नए झंडे गाड़ रही है।

हालत यह है कि रिलीज़ के 27वें दिन भी ‘हनुमान अंश‘ की रोज़ाना कमाई यश की ‘टॉक्सिक‘ के 8वें दिन के कलेक्शन से कहीं आगे निकल गई है। आइए आपको बताते हैं इस जबरदस्त टक्कर की पूरी कहानी।

धीमी शुरुआत के बाद उठी भक्ति की आंधी, 51 साल पुराना ‘जय संतोषी मां’ का रिकॉर्ड दोहराया

Hanuman Ansh vs Toxic Box Office
Hanuman Ansh vs Toxic Box Office ( Source: Social Media)

जब 7 अगस्त को विशाल चतुर्वेदी के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश‘ रिलीज हुई थी, तो किसी ने सोचा भी नहीं था कि यह फिल्म इतना बड़ा धमाका करेगी। पहले दिन फिल्म ने महज 10 लाख रुपये का बिजनेस किया था और इसके शोज़ भी नाममात्र के थे। लेकिन बाबा नीम करोली के जीवन और उनकी शिक्षाओं पर बनी इस फिल्म को लोगों का ऐसा प्यार मिला कि वर्ड ऑफ माउथ के दम पर यह फिल्म रातों-रात सुपरहिट बन गई।

फिल्म अनलिस्ट्स का मानना है कि यह ठीक वैसा ही चमत्कार है जैसा आज से 51 साल पहले फिल्म ‘जय संतोषी मां‘ ने ‘शोले‘ जैसी मेगा बजट फिल्म के सामने करके दिखाया था। 27वें दिन ‘हनुमान अंश‘ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ₹7.25 करोड़ का शानदार नेट कलेक्शन किया। अब तक यह फिल्म कुल ₹61.38 करोड़ (ग्रॉस ₹72.32 करोड़) बटोर चुकी है और अपने बजट के मुकाबले सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी भक्ति फिल्म बन गई है।

यश की ‘टॉक्सिक’ का उतरा बुखार, 8वें दिन ही धड़ाम से गिरी कमाई

Hanuman Ansh vs Toxic Day Wise Collection
Hanuman Ansh vs Toxic Day Wise Collection ( Source: Social Media)

दूसरी तरफ, 26 अगस्त को सिनेमाघरों में बड़े जोर-शोर से रिलीज हुई साउथ स्टार यश और नयनतारा की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स‘ का शुरुआती खुमार अब उतरता दिख रहा है। हालांकि फिल्म ने पहले दिन 101.10 करोड़ रुपये की तूफानी ओपनिंग ली थी, लेकिन दूसरे हफ्ते में कदम रखते ही फिल्म का ग्राफ तेजी से नीचे गिरा है।

अपने आठवें दिन (बुधवार) को ‘टॉक्सिक’ केवल ₹5.10 करोड़ का ही नेट कलेक्शन कर पाई, जो कि 27 दिन पुरानी ‘हनुमान अंश‘ के कलेक्शन (₹7.25 करोड़) से काफी कम है। हालांकि, अपने मजबूत प्री-रिलीज बज और शुरुआती वीकेंड की बदौलत टॉक्सिक ने 8 दिनों में भारत में कुल ₹234.70 करोड़ का नेट कलेक्शन जरूर कर लिया है और वर्ल्डवाइड यह ₹322 करोड़ पार कर चुकी है, लेकिन ₹500 करोड़ से अधिक के भारी बजट को देखते हुए फिल्म को अपना बजट वसूलने के लिए अभी बहुत लंबी लड़ाई लड़नी होगी।

क्या है दोनों फिल्मों में ऐसा, जो दर्शक बना रहे हैं दूरी और दूर से आ रहे हैं देखने?

Why is Hanuman Ansh trending over Toxic?
Why is Hanuman Ansh trending over Toxic? ( Source: Social Media)

दोनों फिल्मों की कहानी देखें, तो समझ आ जाता है कि लोग किसे ज़्यादा पसंद कर रहे हैं। ‘हनुमान अंश‘ में एक 12 साल के बालक लक्ष्मी नारायण शर्मा (जो आगे चलकर नीम करोली बाबा बने) के जीवन की इमोशनल यात्रा को दिखाया गया है, जो मां के जाने के बाद ईश्वर और मानवता की निस्वार्थ सेवा में लग जाते हैं। फिल्म की सादगी और भक्तिमय माहौल परिवार के साथ देखने वालों को खींच रहा है।

वहीं गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी ‘टॉक्सिक’ 1947′ के दौर के गोवा और पुर्तगाली शासन के बैकग्राउंड पर बनी एक डार्क गैंगस्टर ड्रामा है। अफीम, ड्रग्स और जुर्म की दुनिया पर बेस्ड इस एक्शन-थ्रिलर को सिंगल स्क्रीन और युवाओं का सपोर्ट तो मिला, लेकिन फैमिली ऑडियंस इससे दूर नजर आ रहे हैं। यही वजह है कि छोटे बजट की ‘हनुमान अंश‘ बड़ी-बड़ी एक्शन फिल्मों पर भारी पड़ रही है।

Read More: Parmish Verma अपनी पत्नी को देने वाले हैं तलाक!, जानें कबसे शुरू हुई सिंगर की हरमन बरार संग..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।