इस वक्त पूरी दुनिया में कोरोना वायरस ने दहशत मचाई हुई है और विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे अब एक महामारी घोषित कर दिया है। इस लाइलाज जानलेवा वायरस से अब तक दुनियाभर में 4300 से ज्यादा मौतें हो चुकी है और 1 लाख 20 हजार से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हो चुके है। इस वायरस से चीन और इटली सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले देश है।
हाल ही में इस वायरस से जुडी एक खबर सामने आयी और बताया गया कि मशहूर हैरी पॉटर सीरीज स्टार डेनियल रेडक्लिफ इस वायरस से संक्रमित होने वाले पहले हॉलीवुड स्टार है। इस खबर से डेनियल के फैंस बहुत दुखी हो गए थे और चिंतित थे की उनकी तबियत कैसी है।

अब डेनियल रेडक्लिफ ने खुद सामने आकर बयान जारी किया है कि वो बिलकुल ठीक है और उनके कोरोना संक्रमित होने की खबर झूठी है। उनका कहना है कि एक फेक ट्विटर अकाउंट ने ये झूठी खबर वायरल की है। उनके फैंस को चिंतित होने की जरुरत नहीं है।

बता दें, 22 वर्षीय रेडक्लिफ ने साल 2001 में आयी फिल्म हैरी पॉटर से बतौर बाल कलाकार अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में डेनियल ने लीड रोल निभाया है और सीरीज की सातों फिल्मों में अभिनय किया है। इस फिल्म सीरीज ने उन्हें दुनियाभर में पहचान दिलाई है।

वही हॉलीवुड स्टार टॉम हैंक्स के कोरोना वायरस संक्रमित होने से फैंस काफी दुखी है। टेस्ट में टॉम और उनकी बीवी कोरोना पॉजिटिव आये हैं। हॉलीवुड स्टार ने खुद इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस को इस बारे में जानकरी दी है। टॉम हैंक्स और उनकी पत्नी दोनों ने इंस्टाग्राम पर पॉजिटिव परीक्षण के परिणामों की घोषणा की और फैंस से दुआ करने की अपील की है।


Download Android App
Download iOS App




