क्या अब Asim Riaz को मिला Salman Khan का साथ? Kick 2 से होगा एक्टर का बॉलीवुड डेब्यू?

Summary :

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान जल्द ही अपनी एक फिल्म से बिग बॉस के एक पॉपुलर कंटेस्टेंट को बॉलीवुड में बड़ा ब्रेक देने वाले हैं। आपको बता दें, अब जिसपर सलमान की कृपा बरसने की खबर सामने आई है वो शख्स कोई और नहीं बल्कि आसिम रियाज हैं। लेकिन इन खबरों में कितनी सच्चाई है ये खुद साजिद नाडियाडवाला ने बताया है।

सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ हाल ही में रिलीज़ हुई है। इस फिल्म से सलमान खान ने बॉलीवुड में 2 नई एक्ट्रेसेस को लॉन्च किया है। सलमान वैसे भी नए फेसेस को लॉन्च करने के लिए काफी मशहूर हैं चाहे वो फिर कोई स्टारकिड हो या फिर कोई न्यू कमर। भाईजान अक्सर नए-नए लोगों को चांस देते हैं और अपनी काबिलियत साबित करने का एक ग्रैंड मौका भी। ऐसे में अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है। 
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान जल्द ही अपनी एक फिल्म से बिग बॉस के एक पॉपुलर कंटेस्टेंट को बॉलीवुड में बड़ा ब्रेक देने वाले हैं। आपको बता दें, अब जिसपर सलमान की कृपा बरसने की खबर सामने आई है वो शख्स कोई और नहीं बल्कि आसिम रियाज हैं। 
अब कहा तो ये भी जा रहा है कि आसिम रियाज, सलमान खान की फिल्म ‘किक 2’ के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे। लेकिन इन खबरों में कितनी सच्चाई है ये खुद साजिद नाडियाडवाला ने बताया है। उन्होंने ट्वीट कर इन खबरों पर रिएक्ट किया है और ये ट्वीट देखकर आपको भी झटका लग सकता है। 
दरअसल, साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन हाउस के अकाउंट ने ट्विटर पर पोस्ट शेयर कर ऐसी एक रिपोर्ट का खंडन किया गया जिसमें लिखा था कि आसिम रियाज, सलमान खान की फिल्म ‘किक 2’ में नजर आएंगे।उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “हम ‘किक 2′ की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। ये खबर सच नहीं है! हम सभी मीडिया हाउसेस से रिक्वेस्ट करते हैं कि प्लीज ऐसी खबर छापने से पहले हमसे बात क्लेरिफाई कर लें।’

अब ये खबर सुनकर आसिम रियाज के फैंस का दिल ज़रूर टूटा होगा लेकिन सच यही है कि वो सलमान खान की फिल्म में नजर नहीं आने वाले। आपको बता दें, ‘किक 2’ सलमान खान की साल 2014 में आई एक्शन फिल्म का सीक्वल है। इस फिल्म में सलमान एक बार फिर जैकलीन के साथ काम करते दिखाई देंगे। 

Desk Team