अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कैपिटल को लेकर इन दिनों खुब चर्चा हो रही है।आपको बात दें अनिल अंबानी की कर्ज में डूबी कंपनी के दूसरे राउंड की बोली हो चुकी है। बताया जा रहा है कि कई बोली लगाने वाले इसे खरीदने की रेस में शामिल थे। वहीं रिलायंस कैपिटल को लेकर एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि हिंदुजा ग्रुप ने रिलायंस कैपिटल के लिए एकमात्र बोली पेश की है। इसने 9650 करोड़ रुपये की पेशकश की है।
हिंदुजा ग्रुप ने बड़ी बोली लगाई
हिंदुजा ग्रुप की कंपनी इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स रिलायंस कैपिटल ने इसे खरीदने के लिए 9,650 करोड़ का नकद प्रस्ताव दिया है। वहीं इस नीलामी में दो और कंपनियां शामिल थी। जिसने बोली तक जमा नहीं की है। हिंदुजा के अलावा इस रेस में टोरेंट इन्वेस्टमेंट्स और ओकट्री कैपिटल शामिल थीं। इन दोनों ने बोलियां जमा नहीं कीं हालांकि उन्होंने पहले संकेत दिया था। इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक टोरेंट ने मॉक ऑक्शन ड्रिल में बुधवार को शमिल था और नीलामी से पहले चर्चा में भी शामिल था। पर इसने बोली सबमिट नहीं की। कर्जदाताओं की ओर से नीलामी में भाग लेने के लिए 9,500 करोड़ रुपये की सीमा निर्धारित की थी। जिसमें अग्रिम नकदी के रूप में 8,000 करोड़ रुपये शामिल थे
9,510 करोड़ का ऑफर पेश किया
हिंदुजा ग्रुप ने पहले राउंड के दौरान 9,510 करोड़ का ऑफर पेश किया और इसे 9,650 करोड़ रुपये दूसरे राउंड तक ले गया। इसके बाद किसी ने काउंटर बोली पेश नहीं की, जिस कारण ये सबसे ज्यादा बोली लगाने वाला एकमात्र ग्रुप था। बता दें कि हिंदुजा की पेशकश उधारदाताओं के लिए 41 फीसदी की कर्ज वसूली के बराबर है। हिंदुजा की बोली टोरेंट द्वारा दिसंबर में पहले दौर की नीलामी में पेश की गई बोली से करीब 1,000 करोड़ रुपये अधिक है।अनिल अंबानी की ओर से स्थापित वित्तीय सेवा कंपनी के पास करीब 400 करोड़ रुपये का कैश बैलेंस है।
अनिल अंबानी की Reliance Capital को खरीदने के लिए इस फर्म ने लगाई सबसे बड़ी बोली
Summary :
अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कैपिटल को लेकर इन दिनों खुब चर्चा हो रही है।आपको बात दें अनिल अंबानी की कर्ज में डूबी कंपनी के दूसरे राउंड की बोली हो चुकी है। बताया जा रहा है कि कई बोली लगाने वाले इसे खरीदने की रेस में शामिल थे।


Download Android App
Download iOS App



