Dream Girl Hema Malini से शादी करने के लिए एक्टर Dharmendra ने क्यों बदला था अपना धर्म?

Summary :

Hema Dharmendra Love Story: बॉलीवुड की दुनिया में कई लव स्टोरीज़ आईं और गईं लेकिन धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की कहानी आज भी लोगों के दिलों में ज़िंदा है। इनकी प्रेम कहानी उतनी ही खूबसूरत है जितनी फिल्मों में दिखाई गई रोमांटिक कहानियां होती हैं। दोनों ने एक-दूसरे से इतना गहरा प्यार किया कि समाज और धर्म की दीवारें भी उनके रिश्ते को रोक नहीं सकीं, लेकिन क्या आप जानते है कि दोनों की एक दूसरे से शादी कैसे हुई थी? Hema Dharmendra Love Story: कैसे हुई पहली मुलाकात धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की पहली मुलाकात फिल्म ‘तुम हसीन मैं…

Hema Dharmendra Love Story: बॉलीवुड की दुनिया में कई लव स्टोरीज़ आईं और गईं लेकिन धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की कहानी आज भी लोगों के दिलों में ज़िंदा है। इनकी प्रेम कहानी उतनी ही खूबसूरत है जितनी फिल्मों में दिखाई गई रोमांटिक कहानियां होती हैं। दोनों ने एक-दूसरे से इतना गहरा प्यार किया कि समाज और धर्म की दीवारें भी उनके रिश्ते को रोक नहीं सकीं, लेकिन क्या आप जानते है कि दोनों की एक दूसरे से शादी कैसे हुई थी?

Hema Dharmendra Love Story: कैसे हुई पहली मुलाकात

hema dharmendra love story
hema dharmendra love story (Credit: Social Media)

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की पहली मुलाकात फिल्म ‘तुम हसीन मैं जवान’ के सेट पर हुई थी। यही वह पल था जब दोनों की ज़िंदगी ने नया मोड़ लिया। शूटिंग के दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई और धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। उस दौर में धर्मेंद्र पहले से शादीशुदा थे और उनकी पत्नी प्रकाश कौर के साथ उनके चार बच्चे सनी देओल, बॉबी देओल और दो बेटियां थी।

Dharmendra Family: धर्मेंद्र के प्यार में पड़ी हेमा

hema dharmendra marriage
Dharmendra Family (Credit: Social Media)

हेमा मालिनी को यह बात मालूम थी कि धर्मेंद्र पहले से शादीशुदा हैं, लेकिन फिर भी वह उनके प्यार में पड़ गईं। दोनों का रिश्ता गहरा होता गया, जिसके बाद दोनों का रिश्ता किसी से छिप नहीं पाया। हालांकि, धर्मेंद्र अपनी पत्नी प्रकाश कौर को तलाक नहीं देना चाहते थे क्योंकि वे अपने बच्चों और परिवार को हर्ट नहीं करना चाहते थे।

दूसरी ओर, हेमा मालिनी चाहती थीं कि समाज में उनके रिश्ते को मान्यता मिले लेकिन हिंदू विवाह अधिनियम के अनुसार, धर्मेंद्र तब तक दोबारा शादी नहीं कर सकते थे जब तक वे पहली पत्नी से तलाक नहीं लेते। ऐसे में दोनों ने एक मज़बूत फैसला लिया।

Hema Dharmendra Marriage: प्यार के बदला धर्म

hema dharmendra marriage
hema dharmendra marriage (Credit: Social Media)

21 अगस्त 1979 को धर्मेंद्र और हेमा मालिनी ने इस्लाम धर्म को अपनाया ताकि वे कानूनी रूप से शादी कर सकें। धर्म परिवर्तन के बाद धर्मेंद्र ने अपना नाम दिलावर खान रखा और हेमा मालिनी आयशा बी बन गईं। इसके बाद दोनों ने मुस्लिम रीति-रिवाजों से निकाह किया। उस वक्त उनके इस कदम ने पूरे देश में हलचल मचा दी थी। मीडिया और जनता के बीच इस खबर से काफी विवाद खड़ा हो गया था। लेकिन दोनों ने किसी भी आलोचना की परवाह नहीं की और एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ा।

हिंदू रीति से भी हुई शादी

Hema Dharmendra
Hema Dharmendra (Credit: Social Media)

निकाह के कुछ महीनों बाद, 2 मई 1980 को धर्मेंद्र और हेमा ने हिंदू रीति-रिवाजों से भी विवाह किया। इस शादी के बाद दोनों हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए। हेमा और धर्मेंद्र की शादी से उन्हें दो बेटियां हुईं, जिनका नाम ईशा देओल और अहाना देओल है।

एक-दूसरे की ज़िंदगी में नहीं दिया दखल

hema dharmendra marriage
hema dharmendra marriage (Credit: Social Media)

धर्मेंद्र और हेमा की शादी की सबसे बड़ी खूबी यह रही कि उन्होंने कभी किसी की जिंदगी में दखल नहीं दिया। हेमा मालिनी ने हमेशा धर्मेंद्र की पहली पत्नी और बच्चों के प्रति सम्मान बनाए रखा। वहीं, प्रकाश कौर ने भी कभी हेमा से किसी तरह की नाराजगी जाहिर नहीं की। हेमा आज भी धर्मेंद्र से अलग रहती हैं, लेकिन दोनों के बीच गहरा प्यार और सम्मान अब भी कायम है। हेमा ने कई बार कहा है कि धर्मेंद्र ने हमेशा एक जिम्मेदार पति और पिता की भूमिका निभाई है।

हेमा और धरम की लव स्टोरी

धर्मेंद्र आज अपने लोनावला वाले फार्महाउस में रहते हैं और सादगी भरी जिंदगी जीना पसंद करते हैं। वहीं हेमा मालिनी अपनी बेटियों और काम में व्यस्त रहती है। आज भी जब कभी हिंदी सिनेमा की महान प्रेम कहानियों का जिक्र होता है, तो धरम–हेमा की जोड़ी का नाम सबसे पहले लिया जाता है।

ये भी पढ़ें:

Yashika Jandwani