हेमा मालिनी की छोटी बेटी फिल्मों में नहीं आई पर इस स्टार्स से रह चुका है अफेयर्स

Summary :

NULL

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की छोटी बेटी आहना देओल ३२ साल की हो चुकी है और आज अपना जन्मदिन मना रही है, इस मौके को उनकी बड़ी बहिन ईशा देओल ने ख़ास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। आखिर ये देओल परिवार की लाड़ली बेटी का जन्मदिन है।

आप आहना के बारे में जानते तो जरूर होंगे और ये भी जानते होंगे की खूबसूरत होने के बावजूद ये बॉलीवुड से दूर ही रही है पर आज हम आपको इनके बारे में कुछ ऐसी खास बाते बताने जा रहे है जिससे आप यकीनन चौंक जायेंगे।

आपको बता दें आहना देओल भले ही बॉलीवुड में दिखाई न दी हो पर कई फिल्म स्टार्स के साथ इनका अफेयर रह चुका है। आहना भले भी अब शादीशुदा है और एक बेटे की माँ भी है पर रणवीर सिंह जैसे अभिनेताओं के साथ इनके काफी करीब रिश्ते रह चुके है। ये दोनों एक साथ कॉलेज में पढ़े है और रणवीर इन्हें स्वीटहार्ट रह चुके है पर कॉलेज के बाद रणवीर आगे की पढाई के लिए विदेश चले गए और इनका ब्रेकअप हो गया।

रणवीर के बाद आहना का आदित्य रॉय कपूर के साथ 4 साल तक अफेयर रहा लेकिन फिर कुछ कारणों के चलते इनका ब्रेकअप हो गया।

वर्ष 2014 में आहना ने बिजनेसमेन वैभव वोहरा से शादी कर ली और आज ये एक बेटे की मॉम है। अहाना का जन्म 28 जुलाई 1985 को मुंबई में हुआ था। ये हेमा मालिनी की बेटी है और सनी देओल और बॉबी देओल इनके सौतेले भाई है।

सनी और बॉबी देओल के साथ इनके रिश्ते कुछ खास नहीं रहे जिस वजह से दोनों भाई इनकी शादी में भी नहीं आये थे। पर इनकी शादी में इनके एक्स बॉयफ्रेंड रणवीर अपनी गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोन के साथ जरूर पहुंचे थे । आहना अपने पिता धर्मेन्द्र की लाडली बेटी है।

Desk Team