हिना खान बिग बॉस के घर में आकर लगाएंगी ऐसी आग कि आगबबूला हो उठेंगी जसलीन मथारु और दीपिका कक्कड़

Summary :

NULL

सलमान खान का शो बिग बॉस 12 दर्शकों को खूब पंसद आ रहा है। शो में कंटेस्टेंट्स के बीच होने वाला लड़ाई-झगड़ा भी लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। बता दें कि दीवाली के खास अवसर पर बिग बॉस हाउस में कई सेलिब्रिटी भी आते हुए दिख रहे हैं।

अब घरवालों से मिलने के लिए हिना खान बिग बॉस के घर में गई थीं। इस दौरान हिना ने घरवालों को कटघरे में भी खड़ा किया।  हिना वीकेंड के वार एपिसोड में नजर आने वाली है। हिना घर में घरवालों को ऐसी-ऐसी बातें बताएगी जो घर के बाहर उनके बारे में दर्शकों का मानना है।

प्रोमो वीडियो किया शेयर

चैनल ने शो का प्रोमो वीडियो शेयर किया है। शो 3 नवंबर को प्रसारित किया जाएगा। हिना एक-एक करके सभी कंटेस्टेंट्स को कठघरे में खड़े करके उनपर संगीन आरोप लगाएगी और इसके बार हर एक कंटेस्टेंट् खुद को डिफेंड करेगा।

बिग बॉस के बीते एपिसोड के बाद वीकेंड के वार के एपिसोड की एक झलक दिखाई गई जिसमें हिना घर के अंदर एंट्री लेती है। बता दें कि हिना दीपिका कक्कड़ को कठघरे में खड़ा करके उनसे कहेंगी कि उनकी हर एक बात श्रीसंथ से ही जुड़ी हुई होती है। दीपिका हिना की बात सुनकर मुंह बनाएंगी और फिर हिना फिर से अपना वार करेंगी। 

वहीं दीपिका कक्कड़ पर हिना ने आरोप लगाया कि आप हमेशा ही घर में एक्टिंग करती हैं। ऐसा लग रहा है कि जैसे ससुराल सिमर का कोई इमोशनल सीन है जो चलता जा रहा है। हिना के आरोप का जवाब देते हुए जसलीन ने कहा कि यदि मैं किस कर रही हूं और डेट पर जा रही हूं तो यह कहां से एक गुरु और शिष्या का रिश्ता है।

वहीं प्रोमो वीडियो में हिना की अदालत में कटघरे में जसलीन मथारु खड़ी हुई नजर आ रही हैं। हिना जसलीन से कहती हैं कि आपने बिग बॉस में एंट्री पाने के लिए झूठे रिलेशनशिप का नाटक किया।

Desk Team